31 की माइलेज, स्पोर्टी लुक, 5 लाख से कम कीमत पर गाड़ियों के ये 2 ऑप्शन 

Maruti Alto K10 में CNG इंजन ऑप्शन अवेलेबल है, यह कार सात वेरिएंट और इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल जैसे एडवांस फीचर्स के साथ आती है। वहीं, Renault Kwid में रिवर्स पार्किंग सेंसर और 8 इंच का टच स्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम दिया गया है।

renault kwid

renault kwid

विज्ञापन

Maruti Cars Under 5 lakhs: इंडियन कार बाजार में एंट्री लेवल कारों की हाई डिमांड है, ये पांच सीटर कार एडवांस सेफ्टी फीचर्स के साथ आती हैं। बाजार में 5 लाख रुपये एक्स शोरूम प्राइस पर दो स्मार्ट गाड़ियों Maruti Alto K10 और Renault Kwid का ऑप्शन अवेलेबल है। मारुति सुजुकी अपनी कारों में सीएनजी भी ऑफर करती है।

Maruti Alto K10 में थ्री सिलेंडर इंजन हाई पावर इंजन

यह कार 5 स्पीड ट्रांसमिशन के साथ आती है, इसमें स्टाइलिश टेल लाइट और स्पीड अलर्ट सिस्टम जैसे एडवांस फीचर्स मिलते हैं। यह कार सीएनजी इंजन में भी आती है, कंपनी का दावा है कि यह कार CNG पर 31.59 km/kg तक की माइलेज आसानी से निकाल लेती है। इसमें इंटीग्रेटेड स्पॉइलर और हाई-माउंटेड स्टॉप लैंप दिया गया है, जो इसके लुक्स को बढ़ाता है। इस कार में राइडर की सेफ्टी के लिए एयरबैग और एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम दिया गया है।

विज्ञापन

Maruti Suzuki Alto K10

Alto K10 में मिलता है यह सब

  • कार में 60 लीटर का CNG सिलेंडर आता है।
  • पेट्रोल पर यह कार 24.39 kmpl तक की माइलेज देती है।
  • इसमें सात वेरिएंट और इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल का फीचर मिलता है।
  • अलॉय व्हील और 5 स्पीड ट्रांसमिशन दिया गया है।
  • कार में हाई पिकअप के लिए 66 bhp की पावर और 89 Nm का टॉर्क जनरेट होता है।

Renault Kwid EV will launch in 2025

Renault Kwid में 3731 mm की लंबाई

कार का बेस मॉडल 4.69 लाख रुपये एक्स शोरूम में आता है। यह कार स्पोर्टी लुक और डुअल टोन कलर ऑप्शन में अवेलेबल है। इस कार में इलेक्ट्रॉनिक स्टेबलिटी कंट्रोल और हिल स्टार्ट असिस्ट जैसे तगड़े सेफ्टी फीचर्स मिलते हैं। हिल स्टार्ट से पहाड़ों पर कार कंट्रोल करने में आसानी होती है। वहीं, स्टेबिलिटी कंट्रोल से तेज स्पीड पर कार को नियंत्रित करना आसान है।

विज्ञापन

Kwid में आते हैं ये फीचर्स

  • चार एयरबैग और टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम आता है।
  • कार में 999 cc इंजन दिया गया है।
  • इसमें रिवर्स पार्किंग सेंसर और एयरबैग दिए गए हैं।
  • कार में 8 इंच का टच स्क्रीन इंफोटेनमेट सिस्टम आता है।
  • यह कार एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम के साथ आती है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ