1 अप्रैल से महंगी होंगी Maruti की कारें, जानें क्या है वजह और कितनी बढ़ेगी कीमत

maruti cars, cars under 10 lakhs, auto news, discount

maruti cars

विज्ञापन

Maruti Cars: 1 अप्रैल से Maruti Suzuki अपनी कारों की कीमत बढ़ाने वाला है। गुरुवार को कंपनी ने यह घोषणा की है। कंपनी के मुताबिक अप्रैल 2023 में कीमतों में बढ़ोतरी होगी। कंपनी का कहना है कि वाहनों के निर्माण में लागत मूल्य बढ़ने के कारण वाहनों की कीमत में ये इजाफा किया जा रहा है।

क्यों कीमतों में वृद्धि करना अनिवार्य हो गया है

दरअसल, 1 अप्रैल से BS 6 के नए नियम लागू हो रहे हैं। इन नियमों के अनुसार कंपनियों ने अपनी कारों में पहले से ही बदलाव करने शुरू कर दिए हैं। बदलाव में प्रदूषण को नियंत्रित करने और रियल टाइम में प्रदूषण की जानकारी देने वाले उपकरण शामिल हैं। इन उपकरणों के लगाने के कारण कंपनियों का खर्च बढ़ा है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इसी को लेकर मारुति ने स्टॉक एक्सचेंज फाइलिंग में कहा कि, “लागत कम करने और आंशिक रूप से वृद्धि को ऑफसेट करने के लिए मारुति सुजुकी लगातार प्रयासरत है, लेकिन बावजूद इसके कीमत में वृद्धि करना अनिवार्य हो गया है.”।

विज्ञापन

कार की कीमतों में बढ़ेंगे 50 हजार रुपये 

मारुति ने भी अभी यह साफ नहीं किया है कि वह अपनी कारों पर कितने रुपये बढ़ाएगी। लेकिन कार एक्सपर्ट की मानें तो 1 अप्रैल के बाद कार कंपनियां अपने वाहनों पर 50 हजार रुपये तक बढ़ा सकती हैं। बजट कारों या कम कीमत की कारों में यह बढ़ोत्तरी इससे 20 से 25 फीसदी तक हो सकती है।

विज्ञापन

 

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ