1.20 लाख में WagonR तो 1.60 लाख में Swift मिल रही है यहां, EMI का भी मिलेगा फायदा

एक नई कार खरीदना सबके बस में नहीं है। लेकिन बाजार में सेकंड कारें आसानी से मिल जाती हैं। अगर समझदारी से डील करें तो आपको कम कीमत में अच्छी और साफ सुथरी कार मिल जायेगी।

WagonR -Swift

Used Cars: इस समय गर्मी तेज पड़ रही है, ऐसे में टू-व्हीलर चलाना मुश्किल भरा हो रहा है। जबकि कार वालों को कम से कम गर्मी का सामना तो नहीं करना पड़ता है। एक नई कार खरीदना सबके बस की बात नहीं है, लेकिन बाजार में सेकंड कारें आसानी से मिल जाती हैं।

अगर समझदारी से डील करें तो आपको कम कीमत में अच्छी और साफ सुथरी कार मिल जायेगी। यहां हम आपको मारुति true value पर मिल रही कुछ अच्छी पुरानी कारों के बारे में जानकारी दे रहे हैं।

1.20 लाख में WagonR तो 1.60 लाख में Swift

Maruti True Value पर इस समय साल 2011 की एक वैगन-आर (Wagon R LXI) उपलब्ध है। कार कुल 96,272 किलोमीटर तक चली है। यह 5 स्पीड मैन्युअल गियरबॉक्स से लैस है।

लेकिन यह कार चार बार पहले ही बिक चुकी है। कार आपको सफ़ेद कलर में मिलेगी। फिलहाल यह कार अलवर में खड़ी है और इसकी डिमांड 1.20 लाख रुपए रखी है।

1.60 लाख में स्विफ्ट

True Value पर ही इस समय एक स्विफ्ट (Swift VXI) कार उपलब्ध है, जिसकी डिमांड इस समय 1.60 लाख रुपए है।  यह 2011 का मॉडल है। कार कुल 1,42,566 किलोमीटर तक चली है। यह दो बार पहले ही बिक चुकी है।

दिल्ली में यह कार उपलब्ध है। कार आपको सफ़ेद कलर में मिलेगी। इन दोनों कारों की अधिक जानकारी के लिए आप True Value पर संपर्क कर सकते हैं।

Used कार खरीदते समय इन बातों का रखें ध्यान रखें

एक सेकंड हैंड  कार खरीदते समय आपको उसके सभी पेपर्स की जांच करनी चाहिए। बिना चेक किये डील फाइनल न करें। इसके अलावा पिछले 2-3 साल में नो क्लेम बोनस को भी चेक करें। सभी पेपर्स ओरिजिनल ही देखें।

गाड़ी को चलाकर जरूर देख ले ताकि आपको अंदाजा लग जाएगा कि गाड़ी कही है या नहीं। अगर कार में कोई शोर सुनाई दे या इंजन से आवाज़ आये तो ऐसे डील न करें।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ