चलती कार में क्यों लगती है आग? गाड़ी में लग जाए आग तो क्या करें?

Why car catch fire: कार में अधिकांश शॉर्ट-सर्किट के कारण आग लगती है। कार में आग लगने की सूरत में हमें कार का इंजन बंद कर देना चाहिए। कार से बाहर निकलकर उससे दूरी बना लेनी चाहिए। कार की बोनट खोलने का प्रयास नहीं करना चाहिए।

Why car catch fire, What to do if car catches fire, car care tips

प्रतिकात्मक फोटो (क्रेडिट गूगल)

Why car catch fire: देशभर में पारा बढ़ रहा है, ऐसे में गाड़ियों में आग लगने की घटनाएं बढ़ जाती हैं। मंगलवार को पानीपत में एक कार में आग लगने से कारोबारी की जान चली गई। घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने किसी तरह कार से तीन बच्चों और दो महिलाओं को बाहर निकाला था। एक रिपोर्ट के अनुसार इलेक्ट्रिक और सीएनजी की गाड़ियों में आग लगने का खतरा अधिक होता है।

क्यों लगती है आग?

वैसे तो कार में आग लगने के कई कारण हो सकते हैं। लेकिन पुलिस जांच में अमूमन यह सामने आता है कि कार में शॉर्ट सर्किट से आग लगने की ज्यादा घटनाएं होती हैं। कार के अंदर हल्की सी स्पार्किंग भी आग का रूप ले लेती है। आग की घटनाओं से बचने के लिए हमें कार की मॉडिफिकेशन कराने से परहेज करना चाहिए। अक्सर आफ्टर मार्केट कार एसेसरीज लगवाते हुए मैकेनिक कार की वायरिंग में छेड़छाड़ कर देते हैं, जिससे शार्ट सर्किट होने का खतरा बना रहता है।

कार में आग लगने पर क्या करें?

ट्रैफिक पुलिस अक्सर सलाह देती है कि सेफ्टी के लिए कार में छोटा फायर एक्सटिंग्विशर रखा जा सकता है। इसके अलावा कार में आग लगने की सूरत में तुरंत उसका इंजन बंद करें। सड़क किनारे कार खड़ी कर उससे बाहर निकलें और कार से दूरी बना लें। कार में आग लगने पर अगर कार का लॉक या शीशा जाम हो जाए तो सीट बेल्ट के कुंडे से शीशे के किसी एक तरफ किनारे पर प्रहार करें, बीच में मारने की बजाए किनारे पर प्रेशर से मारने पर शीशा टूट जाता है।

कार की समय से सर्विस करवाएं

कार की मेंटेनेंस का ध्यान रखें, गाड़ी की सर्विस अधिकृत जगह से करवाएं। इंजन ऑयल, कार प्लग (खासकर सीएनजी कार में) को नियमित जांच करवाएं। आफ्टर मार्केट सीएनजी लगवाने पर मैकेनिक कई बार वायरिंग डायरेक्ट कर देते हैं, जिससे कार में शॉर्ट सर्किट से आग लगने का खतरा बढ़ जाता है

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें
होम पेज पर वापस जाएँ