CNG के बाद अब इलेक्ट्रिक अवतार में Maruti Suzuki Brezza, जानें कीमत और फीचर्स
Edited By Amit Kasana

फाइल फोटो
Edited By Amit Kasana

फाइल फोटो
Maruti Cars: Maruti Suzuki Brezza हाल ही में CNG वर्जन में लॉन्च की गई है। अब कंपनी इस कार को इलेक्ट्रिक में लॉन्च करने पर काम कर रही है। हाल ही में इसकी एक झलक दिखाई गई थी। जिसके बाद SUV सेगमेंट में इलेक्ट्रिक कार निर्माता कंपनियों में बैचेनी बढ़ गई है।
Maruti Suzuki Brezza कंपनी की एसयूवी सेगमेंट में सबसे अधिक बिकने वाली कार है। इसके सीएनजी वेरिएंट पर करीब छह माह की वेटिंग है। बावजूद इसके लोग डीलरशिप पर लाइन लगाकर इसे खरीदने की दौड़ में हैं। अब चूंकि वाहनों का भविष्य इलेक्ट्रिक वाहनों का है तो कंपनी ने अपनी इस दमदार एसयूवी को इलेक्ट्रिक में लॉन्च करने की पूरी तैयारी कर ली है।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक फिलहाल कंपनी ने अपनी इस कार के फीचर्स, कीमत और लॉन्च डेट के बारे में कोई खुलासा नहीं किया है। बताया जा रहा है कि यह कार 2025 में लॉन्च होगी। 2030 तक Maruti Suzuki छह ईवी कार लॉन्च करने की योजना में काम कर रही है। कंपनी की इस ईवी कार की लंबाई 4.3 metres होगी। इसमें 60 kWh का बैटरी पैक मकिल सकता है। यह कार एक बार फुल चार्ज होने पर 550 km तक चलेगी। अनुमान है कि यह कार शुरूआती कीमत 15 लाख रुपये एक्स शोरुम में बाजार में उपलब्ध होगी। टॉप मॉडल में इसकी कीमत अधिक होगी।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: