सिग्नल पर रुकी कार के सामने डांस करती बच्ची का वीडियो वायरल, एक्सप्रेशन देख कायल हुए लोग

Innocent Girl Dance Viral Video : वीडियो में एक लड़की सिग्नल पर रुकी कार के सामने डांस कर रही है। इस लड़की का वीडियो लोगों को खूब पसंद आ रहा है और सोशल मीडिया के कई प्लेटफॉर्म पर वायरल हो रहा है।

girl dance viral video

Innocent Girl Dance Viral Video : सड़क पर डांस करती एक बच्ची का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। बच्ची की हंसी, डांस और मुस्कुराता चेहरा देखकर लोग उसकी खूब तारीफ कर रहे हैं। ट्रैफिक सिग्नल पर डांस करते या सामान बेचते बच्चों को आपने देखा होगा, दावा किया जा रहा है कि उन्हीं में से ये भी हैं।

सिग्नल पर डांस करती बच्ची का वीडियो वायरल

वीडियो Youtube से लेकर X और इंस्टाग्राम पर भी खूब वायरल हो रहा है। यह दिल्ली के राजौरी गार्डन का है। वीडियो में एक बोर्ड पर जगह का नाम लिखा है। वीडियो देखने पर प्रतीत हो रहा है कि एक सिग्नल पर गाड़ियां खड़ी थीं, तभी इस बच्ची ने डांस करना शुरू कर दिया।

बच्ची के मुंह में लॉलीपॉप है और सिर पर चुनरी है। वह सड़क पर एक गाड़ी के सामने खड़ी हो डांस करने लगी। यह वीडियो सोशल मीडिया खूब वायरल हो रहा है। वीडियो को लाखों लोग देख चुके हैं और इस पर तमाम लोगों के कमेंट्स आ रहे हैं।

एक ने लिखा कि दुपट्टा फटा ही सही पर उसके सर पर है। एक ने लिखा कि इस बेटी की किस्मत बदलने वाली है। एक ने लिखा कि मैंने बहुत डांस देखा पर मैंने ऐसा डांस नहीं देखा। क्या क्यूटनेस है। एक अन्य ने लिखा कि कमल केवल कीचड़ में ही खिलता है।

एक अन्य ने लिखा कि बच्ची के डांस से अधिक तो उसका एक्सप्रेशन है। एक ने लिखा कि क्या गजब की स्माइल है। एक अन्य ने लिखा कि बच्ची वाकई कमाल कर रही है, इस बच्ची को उचित प्लेटफॉर्म पर जगह मिलनी चाहिए। एक ने लिखा कि किसी बच्ची का मजाक नहीं बनाना चाहिए, किसी की मदद करनी है तो कर देनी चाहिए।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ