चलती ट्रेन में चढ़ने की कर रहा था कोशिश, पैर फिसला और... वायरल हो रहा वीडियो

Indian Railway Viral Video : वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि एक शख्स चलती ट्रेन में चढ़ने की कोशिश कर रहा है और पैर फिसलने से वह ट्रेन और प्लेटफॉर्म के बीच में फंस गया। महिला पुलिसकर्मी ने उसकी जान बचाई।

Indian Railway Accident Viral Video
विज्ञापन

Indian Railway Viral Video :  ट्रेन से सफर करने दौरान कई तरह की सावधानी बरतनी होती है। थोड़ी सी लापरवाही भी भारी पड़ जाती है। खासतौर पर जब हम ट्रेन में चढ़ या उतर रहे हों तो जल्दबाजी नहीं करनी चाहिए, इससे बड़ी दुर्घटना हो सकती है और जान भी जा सकती है। चलती ट्रेन में चढ़ने की कोशिश करते एक शख्स का भयावह वीडियो वायरल हो रहा है।

बताया जा रहा है कि वीडियो हरिद्वार के लक्सर रेलवे स्टेशन का है। जहां एक शख्स स्टेशन से ट्रेन के छूटने के बाद चढ़ने की कोशिश कर रहा था। शख्स ने खाने-पीने का सामान लेकर चलती कलकत्ता-जम्मूतवी एक्सप्रेस में चढ़ने की कोशिश की लेकिन इस दौरान उसका पैर फिसल गया और प्लेटफॉर्म और ट्रेन के बीच में गिर गया।

Advertisment

हालांकि इस दौरान वहां एक महिला कांस्टेबल मौजूद थी। घटना होने के बाद तुरंत वह दौड़कर शख्स के पास पहुंची। हालांकि प्लेटफॉर्म और ट्रेन के बीच में गैप अधिक था तो शख्स हल्की चोट के साथ वहीं फंसा हुआ था। इस दौरान ट्रेन तेजी से गुजर रही थी लेकिन चेन पुलिंग के बाद ट्रेन खड़ी हुई।


ट्रेन के रुकने के बाद शख्स को खींचकर बाहर निकला गया, वह सुरक्षित था। हालांकि शरीर में हल्की चोट जरूर लगी थी। महिला पुलिसकर्मी उमा और एक अन्य पुलिसकर्मी की वजह से एक शख्स की जान बच गई। इस घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

विज्ञापन

हालांकि यह कोई पहला मौका नहीं है, जब चलती ट्रेन में चढ़ने की कोशिश करते कोई शख्स प्लेटफॉर्म और ट्रेन के बीच में गिरा हो। ऐसी घटनाओं के कई वीडियो सामने आ चुके हैं और कई बार लोगों की जान भी जा चुकी है। ध्यान रहे, चलती ट्रेन में चढ़ना जानलेवा हो सकता है।

विज्ञापन

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

First published on:

Read more: About our editorial guidelines and standards here.

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ