4 लाख में हैचबैक तो 24 लाख में मिल रही फुल साइज SUV कार, देखें पूरी लिस्ट
Maruti Alto K10 में 65.71 bhp की पावर है और यह कार 24.9 kmpl की माइलेज देती है। कार में सीएनजी का ऑप्शन भी मिलता है।
Edited By Amit Kasana

Hatchback is available for Rs 4 lakh
Edited By Amit Kasana

Hatchback is available for Rs 4 lakh
Maruti Alto K10: बाजार में अलग-अलग प्राइस सेगमेंट में हैचबैक, एसयूवी और सेडान कार मौजूद हैं। प्रत्येक कार निर्माता कंपनी अपने बेड़े में 5 लाख से शुरू होकर 50 लाख और कुछ कंपनियां तो उससे ज्यादा तक की सेडान कार ऑफर करती हैं। इस खबर में आपको अलग-अलग कंपनियों की सबसे कम कीमत और ज्यादा कीमत वाली गाड़ियों के बारे में बताते हैं।
कार का बेस मॉडल 3.99 लाख और टॉप मॉडल 5.96 लाख रुपये (दोनों एक्स शोरूम प्राइस) में मिलता है। यह कंपनी की हैचबैक 4 सीटर कार है। छोटी कार होने के बावजूद इसके मैनुअल और ऑटोमैटिक दोनों ट्रांसमिशन मिलते हैं। कार में सात कलर और 998 cc का पावरफुल इंजन मिलता है। Maruti Alto K10 में 65.71 bhp की पावर है और यह कार 24.9 kmpl की माइलेज देती है। कार में सीएनजी का ऑप्शन भी मिलता है। सीएनजी पर यह कार 33 kmpl की माइलेज निकालती है।
यह एसयूवी कार है, इसमें 23.24 kmpl तक की माइलेज मिलती है। यह कार शुरुआती कीमत 24.80 लाख रुपये एक्स शोरूम में मिलती है। इस बिग साइज कार में 1987 cc का जबरदस्त इंजन मिलता है। यह हाइब्रिड कार है, जिसका टॉप मॉडल 28.42 लाख रुपये एक्स शोरूम में मिलता है। यह कार ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन में मिलता है। यह सात और आठ सीटर सीट ऑप्शन में आती है। Maruti Invicto दो वेरिएंट Zeta Plus और Alpha plus में आती है। इस कार में पैनोरमिक सनरूफ और 360 डिग्री का कैमरा मिलता है।

यह क्यूट कार पांच वेरिएंट Era, Magna, Sportz Executive, Sportz और Asta में आती है। कंपनी की यह पांच सीटर हैचबैक कार है। जिसका बेस मॉडल 5.84 लाख रुपये एक्स शोरूम प्राइस और टॉप मॉडल 8.51 लाख रुपये एक्स शोरूम में मिलता है। कार में 260 लीटर का फ्यूल टैंक मिलता है यह कार दो ट्रांसमिशन के साथ 8 कलर में आती है। Hyundai Grand i10 कार में 1197 cc इंजन पर 10.0 kmpl तक की माइलेज मिलती है।
Cars under 5 Lakh
कार में 584 लीटर का बड़ा बूट स्पेस मिलता है। यह 5 सीटर SUV कार है, जो शुरुआती कीमत 45.95 लाख रुपये एक्स शोरूम में मिलती है। यह पूरी तरह ईवी कार है, जो 50 kW चार्जर से एक घंटे में फुल चार्ज हो जाती है। कार सिंगल चार्ज पर 631 km तक की ड्राइविंग रेंज देती है। IONIQ में 214.56 bhp की पावर निकालती है। कार में 72.6 kWh का धाकड़ बैटरी पैक मिलता है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: