Maruti की 5 सीटर गाड़ियों की बढ़ी डिमांड

Maruti 5 seater cars: Maruti Wagon R का पेट्रोल वर्जन 25.19 kmpl की माइलेज देता है। कार में सीएनजी ऑप्शन भी आता है।

Maruti 5 seater cars

Maruti 5 seater cars

विज्ञापन

Maruti 5 seater cars: मारुति सुजुकी अलग-अलग सेगमेंट जैसे हैचबैक, एसयूवी, एमयूवी सभी में गाड़ियां ऑफर करता है। कंपनी की 5 सीटर सेगमेंट में कई गाड़ियां हैं। इनमें maruti wagon r, Maruti Swift और maruti brezza की मांग बीते सितंबर के मुकाबले अक्टूबर में बढ़ी हैं। जानकारी के अनुसार सितंबर 2023 में मारुति वैगनआर की कुल 16250 यूनिट्स की सेल हुई। वहीं, अक्टूबर में यह संख्या 22080 रही। मारुति स्विफ्ट की सितंबर में 14703 यूनिट्स की बिक्री हुई थी और अक्टूबर में यह 20598 पहुंच गई। इसके अलावा मारुति ब्रेजा की सिंतबर में 15001 गाड़ियों की बिक्री हुई और अक्टूबर में इस कार की 16050 यूनिट्स की सेल हुई।

Maruti Swift

इस कार में चार वेरिएंट आते हैं। यह हैचबैक कार है। कार शुरुआती कीमत 5.99 लाख रुपये एक्स शोरूम में मिलती है। कार में तीन डुअल टोन और छह मोनोटोन कलर ऑफर किए जा रहे हैं। कार में 1197 cc का दमदार इंजन मिलता है। Maruti Swift में सीएनजी और पेट्रोल दोनों वेरिएंट आते हैं। कार में 268 लीटर का बूट स्पेस है। यह पेट्रोल पर 22kmpl और सीएनजी पर 30.90km/kg की माइलेज देता है।

विज्ञापन

Maruti Wagon R

इस कार का पेट्रोल वर्जन 25.19 kmpl की माइलेज देता है। कार में सीएनजी ऑप्शन भी आता है। कार का सीएनजी इंजन 34.05km/kg की माइलेज देता है। कार का बेस मॉडल 5.55 लाख रुपये एक्स शोरूम में मिलता है वहीं, टॉप मॉडल 7.43 लाख रुपये एक्स शोरूम में ऑफर किया जा रहा है।  Maruti Wagon R कार में सात इंच का टचस्क्रीन डिस्प्ले मिलता है। कार में चार वेरिएंट आते हैं।

Maruti Brezza

इस कार में रियर पार्किंग सेंसर और सिंगल पैन सनरूफ जैसे एडवांस फीचर्स मिलते हैं। कार शुरुआती कीमत 8.29 लाख रुपये एक्स शोरूम में मिलती है। इस एसयूवी कार में 328 लीटर का बूट स्पेस मिलता है। कार में 9 इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम मिलता है। Maruti Brezza में 9 कलर ऑप्शन हैं। यह कार 5 स्पीड गियरबॉक्स के साथ आती है। कार में वायरलेस फोन चार्जिंग और 360-डिग्री कैमरा मिलता है। इसमें छह एयरबैग है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ