हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

27km की माइलेज, 6.13 लाख रुपये कीमत, 5 स्टार रेटिंग वाली ये है भारत की सबसे सस्ती SUV

Safest SUV in India: अगर आप अपनी फैमिली के लिए वाकई एक मजबूत SUV लेने की सोच रहे हैं तो एक SUV ऐसी है जो आपके सपने को पूरा कर सकती है।

विज्ञापन

Tata Punch: भारत में जब से मारुति सुजुकी की नई डिजायर को सेफ्टी में 5 स्टार रेटिंग मिली है तब से किसी को भी यकीन नहीं हो रहा है कि आखिर ये संभव हो हुआ , क्योंकि इससे पहले मारुति की किसी भी गाड़ी को 5 स्टार सेफ्टी रेटिंग नहीं मिली है। खैर यह जांच का विषय है। लेकिन अगर आप अपनी फैमिली के लिए वाकई एक मजबूत SUV लेने की सोच रहे हैं तो एक SUV ऐसी है जो आपके सपने को पूरा कर सकती है। हम बात कर रहे हैं Tata Punch के बारे में…

Tata Punch: 5 स्टार सेफ्टी रेटिंग 

भारत में गाड़ियों की सेफ्टी को लेकर अब सरकार ने  काफी तेजी दिखाई है। इतना ही नहीं कार कंपनियां भी भर-भर के फीचर्स दे रही हैं। 6.13 लाख रुपये से शुरू होनें वाली टाटा पंच एक शानदार कार है। कम बजट में आने वाली पंच सेफ्टी के मामले में अव्वल है और ये वाकई एक पैसा वसूल कॉम्पैक्ट एसयूवी है।

ग्लोबल एनसीएपी क्रैश टेस्ट (Global NCAP Crash Test) में पंच को 17 में से 16.45 अंक मिले है जिसके आधार पर इस एसयूवी को 5 स्टार सेफ्टी रेटिंग दी गई है। जिस कीमत में यह कार आती है उस कीमत में अभी तक ऐसी मजबूत गाड़ी देखने को नहीं मिली।

विज्ञापन

दमदार इंजन, जबरदस्त माइलेज

Tata Punch में 1.2 लीटर पेट्रोल इंजन दिया है। यह इंजन 86 पीएस की पावर और 113 एनएम का टॉर्क जनरेट करता है। यह इंजन 5 स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स से लैस है। एक लीटर में यह कार 18.82 किलोमीटर का माइलेज देती है। इतना ही नहीं Punch में CNG का भी ऑप्शन मिलता है, इसमें भी इंजन वही है पर पावर और टॉर्क में बदलाव किये गये हैं।

CNG मोड पर 72.49 bhp और 103 Nm का टॉर्क देता है। इसे 5-स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन को जोड़ा गया है। इसमें दो CNG टैंक लगे हैं, इसमें 210-लीटर का बूट स्पेस मिलता है जोकि अच्छा स्पेस कहा जाता है। यह मॉडल 27 km/kg का माइलेज देता है।

विज्ञापन


टाटा पंच एक मजबूत कॉम्पैक्ट SUV है जो किफायती दाम में उपलब्ध है लेकिन इसका डिजाइन बहुत ज्यादा इम्प्रेस नहीं करता। उम्मीद है टाटा मोटर्स की तरफ से पंच का फेसलिफ्ट मॉडल बाजार में आ सकता है। फिलहाल पंच एक वैल्यू फॉर मनी कॉम्पैक्ट एसयूवी है।

यह भी पढ़ें: अक्सर ऐसे ग्राहकों को बेवकूफ बनाते हैं कार डीलर्स, डिस्काउंट पर ऐसे लगती है चपत!

विज्ञापन

संबंधित खबरें

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola