Big Car Discount: देश में एक अप्रैल से नई कारों की कीमतों में बढ़ोतरी होने जा रही है। किया इंडिया ने तो अभी से इस बात की घोषणा कर दी है कि अगले महीने से उनकी कारों की कीमतों में 3% तक का इजाफा होगा। अब ऐसे में इस महीने एक नई कार खरीदने में फायदा है और क्योंकि आपके पैसों की भी बचत होगी। हुंडई से लेकर टोयोटा अपनी गाड़ियों पर काफी भारी डिस्काउंट ऑफर कर रही हैं।आइये जानते हैं किस कार पर मिल रहा है कितना डिस्काउंट।
Hyundai Exter और Venue ( 30,000 रुपये की बचत)
हुंडई मोटर इंडिया अपनी कॉम्पैक्ट एसयूवी एक्सटर और वेन्यू पर इस महीने पूरे 30 हजार रुपये की बचत का मौका दे रही है। दोनों ही गाड़ियां ग्राहकों को पसंद आ रही हैं। कीमत की बात करें तो Exter की कीमत 6 लाख रुपये से शुरू होती है, जबकि venue की कीमत 7.94 लाख रुपये से शुरू होती है।
Toyota Urban Cruiser ( 75,000 रुपये की बचत)
टोयोटा अपनी कॉम्पैक्ट एसयूवी अर्बन क्रूजर पर इस महीने पूरे 75,000 रुपये का डिस्काउंट दे रही है। इस गाड़ी की EMI भी 7777 रुपये से शुरू होती है। अर्बन क्रूजर की एक्स-शो रूम कीमत 11.14 लाख रुपये से शुरू होती है। इसका डिजाइन ठीक है जबकि कैबिन अच्छा है, स्पेस और फीचर्स के मामले में यह निराश होने का मौका नहीं देती।
Maruti Baleno (57,000 रुपये की बचत)
मारुति सुजुकी अपनी प्रीमियम हैचबैक कार बलेनो पर मार्च महीने में 57 हजार रुपये तक की बचत का मौका दे रही है। इस ऑफर की ज्यादा जानकारी के लिए आप Nexa शो-रूम से संपर्क कर सकते हैं। दिल्ली में इस कार की एक्स-शो रूम कीमत 6.66 लाख रुपये से शुरू होती है। इसमें 1.2 लीटर का पेट्रोल इंजन लगा है, डिजाइन, फीचर्स, स्पेस और इंजन के मालमे में यह अपने सेगमेंट की सबसे लोकप्रिय कार है।
Nisaan Magnite(87,000 रुपये की बचत)
कॉम्पैक्ट एसयूवी सेगमेंट में Nissan Magnite एक अच्छी कार है और अगर आप इसे अभी खरीदने की सोच रहे हैं तो आपको इस गाड़ी की खरीद पर 87,000 रुपये की बचत का मौका मिल रहा है। इस गाड़ी की कीमत 5.99 लाख रुपये से शुरू होती है इसमें 1.0L और 1.0L टर्बो पेट्रोल इंजन मिलता है, इसका बाहरी डिजाइन तो अच्छा है लेकिन कैबिन में बिलकुल भी दम नहीं है।
Volkswagen Taigun (2 लाख रुपये का डिस्काउंट)
मार्च महीने में Volkswagen Taigun खरीदने पर आप पूरे 2 लाख रुपये तक बचा सकते हैं। इस कार में 1.0L और 1.5L के इंजन लगे हैं इसकी एक्स-शो रूम कीमत 11.69 लाख रुपये से शुरू होती है। Taigun का डिजाइन और इसकी परफॉरमेंस बेहद जबरदस्त है।
संबंधित खबरें
बाइक खरीदते समय BHP या Torque, किसे दें ज्यादा महत्व?
1 hr agoकार का इलेक्ट्रिॉनिक पार्किंग ब्रेक क्या और कैसे काम करता है?
5 hrs agoत्योहारों पर घर लाना है नई बाइक? यहां देखें ये 5 शानदार ऑप्शन
8 hrs agoइस हफ्ते कौन-कौन सी कारें होंगी लॉन्च? देखें डेट और फीचर्स की पूरी लिस्ट
1 day agoRC में मोबाइल नंबर बदलने के लिए RTO जाने की जरूरत नहीं? जानं कैसे बदलें
3 days agoMahindra की इन SUVs पर बंपर ऑफर, 1.50 लाख तक की बचत का मौका
3 days agoTata Nexon EV की बैटरी खराब हुई तो बदलने में कितना आएगा खर्च?
3 days agoलॉन्च हुई नई फॉर्च्यूनर, 12 अक्टूबर से शुरू होगी बुकिंग, इतनी है कीमत
4 days agoइन गलतियों की वजह से जल्दी खराब हो सकती है आपकी बाइक की क्लच प्लेट!
4 days agoथर्ड पार्टी या कॉम्प्रिहेंसिव, कौन सा कार इंश्योरेंस है आपके लिए सही?
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines