हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

Hyundai Exter first look: रिलीज हुआ इस नई कार का फर्स्ट लुक, Tata Punch को ऐसे देगी टक्कर

विज्ञापन

Hyundai Exter first look: Hyundai Exter माइक्रो-एसयूवी का पहला लुक कोरियाई वाहन निर्माता द्वारा साझा किया गया है जिससे पता चल गया है कि नई कार कैसी दिखेगी। Exter इस सेगमेंट में हुंडई की पहली कार होगी। Hyundai Exter का स्केच देश में Maruti Suzuki Fronx के लॉन्च होने के एक दिन बाद आया है। स्केच के अनुसार, Hyundai Exter की झलक Venue, Creta, Tucson और Alcazar सहित अन्य Hyundai SUV में देखी जा सकती है। आगे की ओर कार में H-शेप के LED DRLs हैं जो नई i10 Neos की तरह एक लाइन से जुड़े हुए हैं। SUV में Hyundai का लोगो, स्क्वायर हेडलैंप और फ्रंट में ब्लैक आउट ग्रिल भी है।

Hyundai Exter का ग्राउंड क्लीयरेंस और रूफ रेल्स के साथ मस्कुलर स्टांस और दबदबे वाली उपस्थिति प्रतीत होती है। इमेज यह भी संकेत देती है कि Exter में सिल्वर रंग की फ्रंट स्किड प्लेट भी मिल सकती है। अभी तक यह पता नहीं चला है कि कार का पिछला हिस्सा कैसा दिखेगा लेकिन रिपोर्ट्स की मानें तो यह हुंडई वेन्यू के समान दिख सकती है।

Hyundai Exter HMI की SUVs की मजबूत लाइनअप का एक अत्यंत महत्वपूर्ण हिस्सा होगा जिसमें पहले से ही Venue, Venue N Line, Creta, Alcazar, Kona Electric, Tucson और Ioniq 5 शामिल हैं। Hyundai Exter एक माइक्रो-एसयूवी होगी जो Venue मोडल के नीचे रहेगी। जो वर्तमान में कोरियाई वाहन निर्माताओं द्वारा पेश की जाने वाली सबसे छोटी SUV है। Hyundai Exter SUV सेगमेंट में Tata Punch और Citroen C3 को टक्कर देगी।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola