Hyundai Models Discount Offer: नए साल पर हुंडई लवर्स के लिए बड़ा गिफ्ट है। कंपनी अपनी कारों पर बंपर डिस्काउंट दे रही है। जानकारी के अनुसार Kona EV पर सबसे अधिक 3 लाख रुपये तक का डिस्काउंट मिल रहा है। इसी तरह Grand i10 Nios पर 48000 तो Aura पर कंपनी 33000 हजार रुपये तक की छूट दे रही है। इस ऑफर में कैश डिस्काउंट, एक्सचेंज बोनस, स्पेशल डिस्काउंट समेत अन्य छूट शामिल हैं। बता दें कंपनी 16 जनवरी 2024 को Hyundai Creta का नया अपडेट वर्जन पेश करने वाली है।
नीचे दी वीडियो पर क्लिक कर देखें Hyundai Aura
सभी इंजन ऑप्शन में अवेलेबल
जाते साल में अपनी सेल बढ़ाने के मकसद से कंपनी यह ऑफर दे रही है। जानकारी के अनुसार Hyundai i20 और i20 N-Line पर 50000 रुपये तक की छूट है। इसके अलावा पुरानी i20 का DCT वेरिएंट पर 40000 रुपये और Sportz MT पर 35000 रुपये का डिस्काउंट मिल रहा है। साउथ कोरियन कंपनी हुंडई हैचबैक, एसयूवी और सेडान हर सेगमेंट की कारों पर डिस्काउंट दे रहा है। कंपनी की सीएनजी Aura की इन दिनों हाई डिमांड है। बता दें कंपनी पेट्रोल, डीजल, ईवी और सीएनजी सभी इंजन ऑप्शन में अवेलेबल है।
कार में 1197 cc का इंजन
कंपनी की हाई डिमांड कार Hyundai Aura की बात करें तो इसका बेस मॉडल 6.44 लाख रुपये एक्स शोरूम में मिलता है। इस फैमिली सेडान कार में इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल (ESC), हिल होल्ड जैसे एडवांस सेफ्टी फीचर्स मिलते हैं। कार में 1197 cc का इंजन है। कार में वायरलेस फोन चार्जर और छह मोनोटोन कलर ऑप्शन मिलते हैं। यह कार ऑटो क्लाइमेट कंट्रोल, आठ इंच के टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम के साथ आती है।
कार में 528 लीटर का बूट स्पेस
Hyundai Verna में 1.5-लीटर का पेट्रोल इंजन मिलता है। इस सेडान कार में 528 लीटर का बूट स्पेस है। कार में छह एयरबैग के साथ 10.25-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम दिया गया है। इसमें चार वेरिएंट और 7-स्पीड ट्रांसमिशन मिलता है। Hyundai Verna में मैनुअल और ऑटोमैटिक दो ट्रांसमिशन है। Hyundai Verna का बेस मॉडल 10.89 लाख एक्स शोरूम में ऑफर किया जा रहा है।
संबंधित खबरें
कल लॉन्च होगी नई Honda Elevate, जानें कितनी हो सकती है कीमत
16 hrs agoक्या CNG कार में पेट्रोल और सीएनजी को बराबर अनुपात में रखना जरूरी है?
18 hrs agoEV से भी महंगी Hybrid कारें, ग्राहक किस चीज के दे रहे हैं इतने पैसे?
21 hrs ago5-10 लाख का बजट है तो नई कार लें या पुरानी? क्या होगा फायदे का सौदा
23 hrs agoठंड आने से पहले कार को करें तैयारी, जरूर चेक करें गाड़ी की ये 6 चीजें
3 days agoHonda Elevate Facelift की बुकिंग शुरू, 21 हजार देकर कर सकते हैं बुक
4 days agoBS6 गाड़ी कम प्रदूषण कैसे फैलाती है? जानिए BS4 और BS6 में असली फर्क
4 days agoकार खरीदने वालों के लिए बड़ी खबर! 2027 से बदल जाएंगे ये नियम
4 days agoमहिंद्रा के बाद ये कंपनी भी बढ़ा रही कारों के दाम, 1 अक्टूबर से होंगी महंगी
5 days agoBMW 3 Series का नया अवतार हुआ पेश, 10 मिनट चार्ज पर मिलेगी 423 km की रेंज
5 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines