हैंडब्रेक का करें संभलकर इस्तेमाल, वरना हो सकती है जेब ढीली, जानें ब्रेक लगाने का सही तरीका

How to use hand brake in car, hand brake, auto news, car news

फाइल फोटो

विज्ञापन

How to use hand brake in car: कार में हैंड ब्रेक का इस्तेमाल सभी लोग करते हैं। लेकिन कई बार गलत तरीके से इसका इस्तेताल हमारे जेब पर भारी पड़ सकता है। दरअसल, लगातार कई दिन तक हैंड ब्रेक लगाए रखने से कार की ब्रेक पैड खराब हो जाते हैं।

कार के ब्रेक पैड जाम होने का खतरा

जानकारी के अनुसार दो से अधिक दिन के लिए हैंड ब्रेक लगाए रखने से कार के ब्रेक पैड जाम होने का खतरा बना रहता है। ब्रेक पैड जाम होने पर वह चिपक जाता है और दोबारा ठीक नहीं होता। इस सूरत में नए ब्रेक पैड ही डलवाने पड़ते हैं।

विज्ञापन

हैंडब्रेक कार की ब्रेकिंग सिस्टम का एक हिस्सा होता है

हैंडब्रेक कार की ब्रेकिंग सिस्टम का एक हिस्सा होता है। ये कार के रियर ब्रेक से जुड़ा होता है। जब भी कार चलाने वाला इसे लगाता है तो ये कार के टायर को लॉक कर देते हैं। जब हैंडब्रेक को खींचा जाता है तो यह कार के पिछले पहियों को जाम कर देता है।

डिस्क और ड्रम दोनों पर एक तरह से काम करता है

जानकारी के अनुसार अधिकांश कारों में यह सिस्टम वायर बेस्ड होता है। इसे लगाने पर वायर ब्रेक पैड्स की मदद से पाहियों को जाम कर देता है। यह सिस्टम डिस्क और ड्रम दोनों सिस्टम पर एक तरह से ही काम करता है। कुछ घंटों के लिए हैंड ब्रेक लगाकर छोड़ने पर इसका कोई नुकसान नहीं है।

ढलान पर खड़ी कार की पोजिशन बदलते रहें

अगर आपको किसी कारण से दो दिन से अधिक हैंड ब्रेक लगाकार हार छोड़नी पड़ रही है तो इसकी पोजिशन बदलते रहना चाहिए। खासकर ढलान पर खड़ी कारों में इस बात का अधिक ध्यान रखने की जरूरत है क्योंकि इसके रियर टायरों पर अधिक प्रेशर पड़ता है। कारों में ब्रेक पेड की कीमत अलग-अलग होती है। ब्रेक पैड 1500 रुपये से शुरू हो जाते हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ