How to care new car: देश में त्योहारों का समय है और हर दिन के साथ बाजारों में रौनक बढ़ती जा रही है। अपने घरों को सजाने के लिए लोग खरीददारी कर रहे हैं। इस दौरान लोग स्पेशल चीजों को भी लेने की सोचते हैं। जैसे कि कार, घर इत्यादि।
दीवाली के मौके पर हर कोई कुछ खास खरीदने की सोचता है। उसपर अगर वह नई चीज पहली बार घर में आने जा रही है तो क्या ही कहने। चाहे वो पहला घर हो या कार उसके साथ हमारी खास यादें जुड़ जाती हैं। इसलिए जब भी आप अपनी पहली कार खरीदें तो इन बातों का खास ध्यान रखें, ताकि आपकी कार जल्दी खराब ना हो।
अभी पढ़ें – Royal Enfield Bullet 350: इस दीवाली मात्र 96 रुपये प्रति दिन के खर्चे पर ले आएं ये चमचमाती बुलेट
मैनुअल बुक
सारी कंपनियां अपनी हर कार के साथ एक मैनुअल बुक देती हैं, जिससे सभी ग्राहकों को कार के बारे में समझने में आसानी होती है। हालांकि, ज्यादातर लोग इसे पढ़ना जरूरी नहीं समझते और इसी कारण उन्हें अपने कार में मिलने वाले फीचर्स के बारे में अधिक जानकारी नहीं होती है। ड्राइविंग के साथ-साथ आपको अपने कार के फीचर्स के बारे में भी पता होना चाहिए।
बैटरी का रखें ध्यान
नई कार लेने के बाद हमें हमेशा अपने कार की बैटरी को चेक करते रहना चाहिए, ये सोचकर छोड़ नहीं देना चाहिए कि अभी तो हमारी कार नई है। ऐसा इसलिए क्योंकि अगर कार की बैटरी के टर्मिनल पर अगर एसिड जमने लगे तो कार जल्दी खराब होने लगती है। इसलिए हमेशा उसे साफ करते रहना चाहिए। आप उसपर पेट्रोलियम जैली का भी इस्तेमाल कर सकते हैं।
इंजन की साफ-सफाई
बाहरी सफाई के अलावा आपको कार के अंदर की भी सफाई करनी चाहिए। ऐसा नहीं करने से आपके कार के इंजन पर धूल मिटटी जमा हो सकती है, जिससे इंजन पर जंग भी लग सकता है।
अभी पढ़ें – आ गए धमाकेदार ऑफर, हुंडई ने इन कारों पर किया 1 लाख तक के डिस्काउंट का ऐलान
टायर में हवा का रखें ख्याल
समय-समय पर अपने कार के टायरों की हवा चेक करवाते रहें। इससे आप अच्छी यात्रा का अनुभव कर सकते हैं। कई लोग इस बात पर ध्यान नहीं देते और फिर उन्हें भारी नुकसान का भी सामना करना पड़ूता है।
केबिन एअर फिल्टर
हमेशा कार के एसी से आने वाली हवा प्रेशर को चेक करवाते रहें। ऐसा न करने पर एसी चलता भी रहा तो आप इसका मजा नहीं उठा पाएंगे और इसका नकारात्मक असर सीधा कार के इंजन पर भी पड़ेगा।
अभी पढ़ें – ऑटो से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
कार का इलेक्ट्रिॉनिक पार्किंग ब्रेक क्या और कैसे काम करता है?
3 hrs agoत्योहारों पर घर लाना है नई बाइक? यहां देखें ये 5 शानदार ऑप्शन
5 hrs agoइस हफ्ते कौन-कौन सी कारें होंगी लॉन्च? देखें डेट और फीचर्स की पूरी लिस्ट
22 hrs agoRC में मोबाइल नंबर बदलने के लिए RTO जाने की जरूरत नहीं? जानं कैसे बदलें
2 days agoMahindra की इन SUVs पर बंपर ऑफर, 1.50 लाख तक की बचत का मौका
3 days agoTata Nexon EV की बैटरी खराब हुई तो बदलने में कितना आएगा खर्च?
3 days agoलॉन्च हुई नई फॉर्च्यूनर, 12 अक्टूबर से शुरू होगी बुकिंग, इतनी है कीमत
3 days agoइन गलतियों की वजह से जल्दी खराब हो सकती है आपकी बाइक की क्लच प्लेट!
4 days agoथर्ड पार्टी या कॉम्प्रिहेंसिव, कौन सा कार इंश्योरेंस है आपके लिए सही?
4 days ago15 अक्टूबर को आ रही Mahindra की नई CNG कार! आया बड़ा अपडेट
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines