Honda Discounts April 2024: अप्रैल का महीना होंडा की नई कार खरीदने के लिए काफी अच्छा साबित हो सकता है। इस महीने कंपनी ने अपनी पूरी लाइन-अप पर आकर्षक ऑफर्स पेश किये हैं। इस समय कंपनी Amaze, City और Elevate पर 83,000 रुपये तक का बड़ा डिस्काउंट दे रही है। आप इस महीने होंडा किस कार की खरीद पर कितनी बचत कर सकते हैं। आइये जानते हैं।
Honda City- 5th Gen
- डिस्काउंट: 71,500 रुपये
होंडा कार्स इंडिया अपनी सेडान कार सिटी (Honda City- 5th Gen) पर इस महीने 71500 रुपये का डिस्काउंट दे रही है। इस डिस्काउंट में 20000 का कैश डिस्काउंट, 4000 रुपये का लॉयल्टी बोनस, 6000 रुपये का एक्सचेंज बोनस और 36500 रुपये का स्पेशल एडिशन डिस्काउंट शामिल है। इस कार की एक्स-शो रूम कीमत 12.98 लाख रुपये है।
Honda Elevate
- डिस्काउंट: 19000 रुपये
होंडा की एसयूवी Elevate पर इस समय कंपनी 19000 रुपये का डिस्काउंट दे रही है, जिसमें 10000 का कैश डिस्काउंट, 4000 रुपये का लॉयल्टी बोनस, 5000 रुपये का एक्सचेंज बोनस शामिल है। इस एसयूवी की एक्स-शो रूम कीमत 11.91 रुपये से शुरू होती है। इस SUV में 1.5 लीटर का पेट्रोल इंजन लगा है जोकि 121hp की पावर देता है। इसमें मैन्युअल और ऑटोमैटिक गियरबॉक्स की सुविधा मिलती है। इस समय यह देश की सबसे लोकप्रिय एसयूवी है।
Honda Amaze
- डिस्काउंट: 83000 रुपये
होंडा की कॉम्पैक्ट सेडान कार अमेज को खरीदना इस समय फायदे का सौदा हो सकता है। इस कार पर इस महीने 83000 रुपये का डिस्काउंट दिया जा रहा है। इस डिस्काउंट में 30000 रुपये का स्पेशल एडिशन डिस्काउंट शामिल है। इसके अलावा इसमें 20000 का कॉर्पोरेट स्कीम भी है। इतना ही नहीं 3000 कॉर्पोरेट डिस्काउंट, 4000 रुपये का लॉयल्टी बोनस, 20000 का कैश डिस्काउंट और 6000 रुपये का एक्सचेंज बोनस शामिल है।
संबंधित खबरें
नई Honda Elevate भारत में लॉन्च, मिलें धांसू फीचर्स, इतनी है कीमत
6 hrs agoनई Skoda Slavia हुई लॉन्च, जानें हर वेरिएंट की कीमत और फीचर्स
11 hrs agoनई मर्सिडीज कार भारत में लॉन्च, बिना पेट्रोल चलेगी गाड़ी! चौंका देगी कीमत
15 hrs agoसर्दियों में कार टायर में कितनी हवा रखना चाहिए? जान लें काम की बात
18 hrs agoकल लॉन्च होगी नई Honda Elevate, जानें कितनी हो सकती है कीमत
1 day agoक्या CNG कार में पेट्रोल और सीएनजी को बराबर अनुपात में रखना जरूरी है?
1 day agoEV से भी महंगी Hybrid कारें, ग्राहक किस चीज के दे रहे हैं इतने पैसे?
1 day ago5-10 लाख का बजट है तो नई कार लें या पुरानी? क्या होगा फायदे का सौदा
1 day agoठंड आने से पहले कार को करें तैयारी, जरूर चेक करें गाड़ी की ये 6 चीजें
4 days agoHonda Elevate Facelift की बुकिंग शुरू, 21 हजार देकर कर सकते हैं बुक
5 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines