Honda Activa Scooter Features: भारत में स्कूटर सेगमेंट तेजी से ग्रोथ कर रहा है। स्कूटर अब यूथ से लेकर ओल्ड ऐज लोगों की पसंद बन रहे हैं। टू-व्हीलर कंपनियों ने अपनी बिक्री की रिपोर्ट (जून 2024) जारी कर दी है। टॉप 10 बेस्ट सेलिंग टू-व्हीलर में Honda Activa एक बार फिर सबसे ज्यादा बिकने वाला स्कूटर बन गया है। होंडा एक्टिवा ने पिछले महीने 2,33,376 यूनिट्स की बिक्री की, जबकि पिछले महीने कंपनी ने इसकी 1,30,830 यूनिट्स बेचीं।
दूसरे नंबर पर TVS Jupiter ने बाजी मारी है। पिछले महीने इस स्कूटर की 72,100 यूनिट्स की बिकी हुई। वहीं सुजुकी एक्सेस (Suzuki Access) की 52,192 यूनिट्स की बिकी हुई और यह तीसरा सबसे ज्यादा बिकने वाला स्कूटर बना है। 36,723यूनिट्स की बिक्री के साथ Ola s1 स्कूटर चौथे नंबर पर रहा है, जबकि 32,584 यूनिट्स की बिक्री के साथ Hond Dio 5वें नंबर पर अपनी जगह बनाने में सफल रहा है।
No.1
टॉप 5 बेस्ट सेलिंग स्कूटर
मई 2024
1
Honda Activa
216,352
2
TVS Jupiter
75,838
3
Suzuki Access
64,812
4
Ola S1
37,225
5
Hond Dio
32,584
कीमतऔरवेरिएंट
ACTIVA STD की कीमत 76,234 रुपये है, जबकि ACTIVA DLX वेरिएंट की कीमत 78,734 रुपये है। इसके अलावा ACTIVA H-SMART की कीमत 82234 रुपये है। सभी कीमतें एक्स-शोरूम दिल्ली की हैं।
इंजन और फीचर्स
होंडा एक्टिवा में 110cc (PGM-FI), 4 stroke इंजन लगा है, जो 5.77 KW की पावर और 8.90Nm टॉर्क देता है। इसमें Automatic (V-Matic) गियरबॉक्स दिया गया है। इस इंजन की मदद से बेहतर पावर और बढ़िया माइलेज मिलती है। एक लीटर में यह स्कूटर 50 किलोमीटर तक की माइलेज ऑफर करता है।
Activa 6G
Key Highlights
Engine Capacity
109.51 cc
Mileage
48 kmpl
Kerb Weight
106 kg
Fuel Tank Capacity
5.3 litres
Max Power
7.73 bhp
Top Speed
85 kmph
एक्टिवा में 12 इंच के टायर्स मिलते हैं। इसमें 5.3 लीटर का फ्यूल टैंक दिया है। डेली यूज से लेकर ऑफिस आने-जाने के लिए यह अच्छा स्कूटर है, लेकिन आप इसे हाईवे पर नहीं ले जा सकते, क्योंकि यह लंबी दूरी के लिए आरामदायक नहीं है। ज्यादा देर चलाने से आपके हाथों से लेकर पैरों में दर्द की समस्या आ सकती है। पीठ में भी दर्द की शिकायत हो सकती है। इसमें 18 लीटर की अंडरसीट स्टोरेज कैपेसिटी मिलती है, जिसमें लैपटॉप, हेलमेट और अन्य सामान आसानी से आ जाता है। इसमें एलईडी लाइट्स लगी हैं।
Jupiter और Access 125 की जमकर हो रही है बिक्री
होंडा एक्टिवा के बाद टीवीएस जुपिटर की जमकर बिक्री हो रही है। पिछले महीने इसकी 72100 यूनिट्स की बिक्री हुई। इंजन की बात करें तो इसमें 109.7cc का इंजन दिया है, जो 7.4 bhp और 8.4 Nm का टॉर्क जनरेट करता है। यह इंजन CVT गियरबॉक्स से लैस है। यह स्कूटर इको और पावर मोड के साथ आता है। इस स्कूटर पर कंपनी कुल 17 कलर ऑप्शन देती है। स्कूटर का इंजन काफी अच्छा है।
सुजुकी एक्सेस 125 की डिमांड भी लगातार बढ़ रही है। यह अपने सेगमेंट में सवसे ज्यादा बिकता है। इस स्कूटर में 125 cc का इंजन दिया गया है, जो 8.7 PS की पावर और 10 Nm का टॉर्क देता है। यह इंजन फ्यूल इंजेक्शन टेक्नोलॉजी से लैस है।
इसमें पावर के साथ बेहतर माइलेज आपको मिलती है। स्कूटर का डिजाइन सिंपल है और डेली यूज़ के लिए यह अच्छा ऑप्शन है। इसमें आपको काफी अच्छा स्पेस भी मिल जाता है। Access 125 की एक्स-शोरूम कीमत 86 हजार रुपये से शुरू होती है।
यह भी पढ़ें: Maruti Ignis का नया एडिशन हुआ लॉन्च, 5.49 लाख में मिलेंगे ये जबरदस्त फीचर्स