Hero XF3R और Hero 2.5R Xtunt का बाइक लवर्स को बेसब्री से इंतजार, मिलेगा 300cc का इंजन और हाई स्पीड 

Hero XF3R बाजार में पहले से मौजूद Royal Enfield Bullet 350 और Bajaj Pulsar NS400Z को टक्कर देगी। इसमें 300cc का धाकड़ इंजन मिलेगा। यह बाइक 6 स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स में आएगी और 28 bhp की पावर जनरेट करेगी।

Hero XF3R
विज्ञापन

Hero upcoming bikes 2024: यंगस्टर्स को हाई स्पीड बाइक्स पसंद हैं, बाजार में स्टाइलिश लुक्स वाली मोटरसाइकिलों का क्रेज है। हीरो इसी कड़ी में अपनी दो नई बाइक्स Hero XF3R और Hero 2.5R Xtunt  पर काम कर रहा है।

यह दोनों नई बाइक्स दिसंबर 2024 तक लॉन्च की जा सकती हैं। दोनों मोटरसाइकिलों में हाई पावर इंजन मिलेगा। यह बाइक्स डिस्क ब्रेक और अलॉय व्हील के साथ ऑफर की जाएंगी। आइए आपको दोनों बाइक्स के फीचर्स के बारे में बताते हैं।

विज्ञापन

Hero XF3R में मिलेगी 28 bhp की पावर

यह बाइक शुरुआती कीमत 1.60 लाख रुपये एक्स शोरूम में ऑफर की जा सकती है। इसमें 300cc का धाकड़ इंजन मिलेगा। यह बाइक 6 स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स में आएगी। इस बाइक में 28 bhp की पावर जनरेट होगी, यह बाइक चंद सेकंड में 60 kmph की स्पीड पकड़ लेगी। Hero की इस बाइक में आगे और पीछे दोनों टायरों पर डिस्क ब्रेक दिए गए हैं।

बाइक में एलईडी हेडलाइट और टेललाइट

Hero XF3R बाजार में पहले से मौजूद Royal Enfield Bullet 350 और Bajaj Pulsar NS400Z को टक्कर देगी। मीडिया रिर्पोट्स के अनुसार यह बाइक जून 2024 में लॉन्च हो सकती है। इसमें एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम मिलता है। हीरो की इस बाइक में एलईडी हेडलाइट और टेललाइट दी गई हैं।

विज्ञापन

Hero 2.5R Xtunt में मिलेंगे अलॉय व्हील 

यह बाइक 210cc इंजन के साथ आएगी, इसमें अलॉय व्हील और ट्यूबलेस टायर मिलेंगे। हीरो की यह नई बाइक शुरुआती कीमत 1.65 लाख रुपये एक्स शोरूम में मिलेगी। बताया जा रहा है कि यह बाइक अक्टूबर 2024 तक लॉन्च कर दी जाए। बाजार में इसका मुकाबला Honda CB200X और Bajaj Pulsar N250 से होगा।

विज्ञापन

बोल्ड फ्रंट लुक मिलेगा

इसमें लिक्विड कूल्ड इंजन मिलेगा, जो लंबी दूरी के सफर में हाई परफॉमेंस देगा। बाइक में 25 bhp की पावर और हाई माइलेज मिलेगी। इसमें एलईडी लाइट के साथ हाई कम्फर्ट सीट मिलेगी। यह हाई स्पीड बाइक होगी, जिसमें चौड़े टायर मिलेंगे। बाइक का फ्रंट लुक बेहद शॉर्प एज बनाया गया है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ