इलेक्ट्रिक स्कूटर लवर्स की बल्ले-बल्ले, इन 2 स्कूटरों में मिलती है 100 km की रेंज

Electric Scooter

Electric Scooter

विज्ञापन

Electric Scooter: इलेक्ट्रिक स्कूटर में सिंगल चार्ज में अधिक ड्राइविंग रेंज बायर्स की पहली पसंद है। लोगों को स्टाइलिश और अट्रैक्टिव कलर वाले स्कूटर काफी पसंद आते हैं। इसी सेगमेंट में बाजार में दो अलग-अलग कंपनियों के धाकड़ स्कूटर हैं TVS X और River Indie. इन दोनों ईवी स्कूटरों में एक बार फुल चार्ज होने पर 100 किलोमीटर से अधिक की रेंज मिलते हैं। आइए इन स्कूटरों के फीचर्स और कीमत के बारे में बताते हैं।

River Indie

इस स्मार्ट स्कूटर में 90 Kmph की टॉप स्पीड मिलती है। इसके फ्रंट और रियर दोनों में डिस्क ब्रेक दिए गए हैं। स्कूटर का एलसीडी इस्टूमेंट कल्सटर इसे अलग लुक देता है। River Indie स्कूटर में दमदार 4 kWh का बैटरी पैक दिया गया है। स्कूटर 1.25 लाख रुपये एक्स शोरूम में आता है। फिलहाल इसमें एक वेरिएंट ही आता है।

विज्ञापन
Electric Scooter

Electric Scooter

 

43-लीटर का अंडरसीट स्टोरेज 

सेफ्टी के लिए इस डैशिंग स्कूटर में कंबाइंड ब्रेकिंग सिस्टम दिया गया है, जो दोनों पहियों को कंट्रोल करने में मदद करता है। यह स्कूटर तीन कलर ऑप्शन में मिलती है। स्कूटर में ट्वीन एलईडी हेडलाइट दी गई है। यह स्कूटर एक बार फुल चार्ज होने पर 120 km तक चलती है। स्कूटर में 43-लीटर का अंडरसीट स्टोरेज दिया गया है।

विज्ञापन

TVS X

इस स्कूटर में जानदार 4.44 kWh की बैटरी मिलती है। स्कूटर में 12-इंच के अलॉय व्हील दिए गए हैं। यह स्कूटर महज 4.5 सेकंड में 60 kmph की तेज स्पीड पकड़ लेता है। एक बार फुल चार्ज होने पर यह स्कूटर 140 km तक चलता है। TVS X इलेक्ट्रिक स्कूटर 105 kmph की टॉप स्पीड आती है।

 

विज्ञापन
Electric Scooter

Electric Scooter

TVS X में क्रूज़ कंट्रोल

फिलहाल TVS X केवल 1 वेरिएंट आता है। स्कूटर में एल्यूमीनियम ट्विन-स्पार फ्रेम मिलता है। बाजार में यह धांसू स्कूटर 2,49,990 लाख रुपये एक्स शोरूम में मिलती है। स्कूटर में 11 kW की पावर मिलता है। इस धाकड़ ईवी स्कूटर में 10.25-इंच का TFT कंसोल मिलता है। TVS X में क्रूज़ कंट्रोल जैसे एडवांस फीचर्स मिलते हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ