---विज्ञापन---

‘कारों पर प्रयोग बंद करो’, CJP के बाद अब आई ‘E20 जनता पार्टी’, शुद्ध पेट्रोल चुनने का मिले अधिकार

NEET मुद्दे पर उभरी CJP की तर्ज पर अब सोशल मीडिया पर 'E20 जनता पार्टी' का अभियान तेज हो गया है. मध्यमवर्गीय वाहन मालिकों का कहना है कि उनकी गाड़ियां कोई टेस्टिंग मशीन नहीं हैं, जिन्हें E20 से नुकसान पहुंचे. मांग सिर्फ इतनी है कि पेट्रोल पंपों पर 20% इथेनॉल ब्लेंड के साथ 100% शुद्ध पेट्रोल का विकल्प भी दिया जाए.

---विज्ञापन---

E20 पेट्रोल को लेकर देश के वाहन चालकों का गुस्सा अब एक नए डिजिटल अभियान के रूप में सामने आ रहा है. जंतर-मंतर पर हाल ही में हुए आंदोलनों के शांत होने के बाद अब इथेनॉल ब्लेंडेड फ्यूल का मुद्दा एक बार फिर से गर्मा गया है. NEET पेपर लीक मामले में सरकार को घेरने वाली ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ (CJP) की तर्ज पर अब सोशल मीडिया पर ‘E20 जनता पार्टी’ की एंट्री हुई है. सोशल मीडिया पर तंज, मीम्स और सवालों के साथ शुरू हुए इस अभियान का एक ही मुख्य उद्देश्य है, पेट्रोल पंपों पर नागरिकों को E20 पेट्रोल के साथ 100% शुद्ध (इथेनॉल-मुक्त) पेट्रोल चुनने का भी विकल्प मिलना चाहिए.

क्या है E20 जनता पार्टी?

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘X’ और इंस्टाग्राम पर सक्रिय यह ग्रुप खुद को नागरिकों का एक कंज्यूमर राइट कैंपेन (उपभोक्ता अधिकार अभियान) बताता है. ग्रुप का कहना है कि वे सरकार से किसी तरह की सब्सिडी या फ्री फ्यूल की मांग नहीं कर रहे हैं, न ही वे इथेनॉल ब्लेंडेड पेट्रोल को पूरी तरह बंद करने की बात कर रहे हैं. उनकी लड़ाई सिर्फ उपभोक्ताओं की ‘पसंद की आजादी’ और ईंधन नीति में पारदर्शिता को लेकर है.

---विज्ञापन---

वाहन मालिकों की मुख्य मांगें

E20 जनता पार्टी का दावा है कि गाड़ियों में जबरन E20 पेट्रोल के इस्तेमाल से माइलेज में कमी आ रही है. इंजन के स्पेयर पार्ट्स खराब हो रहे हैं और मेंटेनेंस का खर्च बढ़ रहा है.
लंबे समय में गाड़ियों की लाइफ पर बुरा असर पड़ रहा है. इसके समाधान के लिए ग्रुप ने मांग की है कि पेट्रोल पंपों पर हर फ्यूल की स्पष्ट लेबलिंग की जाए. साथ ही, अलग-अलग ब्लेंड्स के फायदे-नुकसान, प्रदूषण, माइलेज और मेंटेनेंस से जुड़ा इंडिपेंडेंट रिसर्च डेटा जनता के सामने पारदर्शी तरीके से रखा जाए.

CJP की तर्ज पर बढ़ता अभियान

मई 2026 में NEET पेपर लीक के खिलाफ उभरी ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ के अंदाज को अपनाते हुए E20 जनता पार्टी भी व्यंग्य और सोशल मीडिया पोस्ट्स के जरिए कार और बाइक मालिकों को जोड़ रही है. हालांकि, यह कोई औपचारिक राजनीतिक संगठन या सड़क पर उतरा आंदोलन नहीं है, लेकिन डिजिटल दुनिया में इसे जबरदस्त समर्थन मिल रहा है. ‘X’ पर इसके 13,000 से अधिक और इंस्टाग्राम पर 8,800 से ज्यादा फॉलोअर्स जुड़ चुके हैं, जो इसे पेट्रोल पंपों से लेकर नीतिगत गलियारों तक एक बड़ी बहस का रूप दे रहे हैं.

---विज्ञापन---

First published on: Jul 26, 2026 04:44 PM

End of Article

About the Author

Vijay Kumar

विजय कुमार न्यूज 24 में बतौर सीनियर न्यूज एडिटर कार्यरत हैं. विजय कुमार ने अपने पत्रकारिता के सफर की शुरुआत प्रिंट मीडिया के साथ की. अपने 23 साल के करियर में वह दैनिक जागरण, अमर उजाला और दैनिक भास्कर जैसे संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं. विजय कुमार राजनीति, चुनाव, क्राइम और करंट अफेयर्स जैसे विषयों पर तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. विजय कुमार ने दैनिक भास्कर में रिपोर्टिंग के दौरान स्टिंग ऑपरेशन भी किए. 23 साल के अनुभव के दौरान विजय कुमार ने करियर के शुरुआती दौर में डेस्क जर्नलिस्ट रहते हुए की. विजय कुमार को 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के अलावा बिहार, यूपी, बंगाल, राजस्थान और मध्य प्रदेश जैसे राज्यों के विधानसभा चुनाव की ग्राउंड कवरेज का अनुभव है. ग्रामीण उद्योगीकरण में स्नातक की डिग्री होने के कारण विजय कुमार को ग्रामीण इलाकों की समस्याओं और उनसे जुड़ी कवरेज का खासा अनुभव है. अपने लेख के माध्यम से उन्होंने ग्रामीण इलाकों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया है. पत्रकारिता में अनुभव: 23 साल योग्यता, डिग्री / अन्य उपलब्धियां: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से ग्रामीण उद्योगीकरण विषय में बीए की डिग्री प्राप्त की है. विजय कुमार को पत्रकारिता के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए 2017 में 'श्रीफल जर्नलिज्म नेशनल अवॉर्ड' से सम्मानित किया गया.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola