E Challan Payment Link पर क्लिक करने से पहले जरूर पढ़ लें यह खबर, वरना होगा पछतावा
Edited By Amit Kasana

E Challan Payment Link scam
Edited By Amit Kasana

E Challan Payment Link scam
E Challan Payment Link: देश की राजधानी दिल्ली समेत, पूणे, चंड़ीगढ़ कई शहरों में अब Traffic Challan करने के लिए सीसीटीवी कैमरा लगाए जा चुके हैं। इन कैमरों में आई फुटेज के आधार पर चालान करने वालों के मोबाइल पर E Challan Payment Link भेज दिया जाता है, जिस पर क्लिक कर वाहन मालिक अपना जुर्माना भरता है।
लेकिन अगली बार आपके पास आए ऐसे किसी E Challan Payment Link पर क्लिक करने से पहले जहरा ठहरिए? दरअसल, साइबर ठगों ने जालसाजी का नया तरीका ढूंढ लिया है। यह ठग लोगों के पास फर्जी लिंक भेज रहे हैं। जिस पर क्लिक करने पर चंद मिनटों में लोगों के अकाउंट खाली हो रहे हैं।
BEWARE OF FAKE E-CHALLAN SCAM!#CyberSafety@Cyberdost pic.twitter.com/U2emtQcxaF
— Delhi Police (@DelhiPolice) August 30, 2023
जानकारी के अनुसार इस तरह के लोग एक फर्जी मैसेज भेजते हैं। कई बार तो वाहन का नंबर यह आपके सोशल मीडिया अकाउंट से पता लगा लेते हैं। ऐसे में आप अपने वाहन का नंबर देखकर जल्दबाजी या चालान होने की घबराहट में इन लिंक पर क्लिक कर देते हैं। खोलने के बाद यह कुछ डिटेल भरवाता है और फिर आपका फिर आपसे ठगी को अंजाम देता है।
जानें कैसे होगा बचाव
इस बारे में पूणे पुलिस और दिल्ली पुलिस ने लोगों को अलर्ट किया है। पूणे में तो Yerawada ऑफिस में अलग हेल्पडेस्क लगाया गया है। सोशल मीडिया के माध्यम से लोगों को साइबर ठगी और डिजिटल पेमेंट की बारिकियों के बारे में अवेयर किया जा रहा है।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: