Donald Trump Tesla S Car Price: कहते हैं जिस चीज से इंसान को नफरत हो जाए उससे जुड़ी कोई चीज उसे पसंद नहीं आती। कुछ ऐसा ही अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ हो रहा है। कभी टेस्ला सीईओ और दुनिया के नंबर 1 उद्योगपति एलन मस्क के गहरे दोस्त रहे ट्रंप को अब अपनी कार से भी नफरत होने लगी है क्योंकि वह टेस्ला कंपनी की है। रिपोर्ट्स के अनुसार, ट्रंप अपनी रेड कलर की टेस्ला एस कार को बेचना चाह रहे हैं। ट्रंप ने इसे इसी साल खरीदा था, लेकिन अचानक उन्होंने अब इसे बेचने का फैसला ले लिया है।
ब्लूमबर्ग ने व्हाइट हाउस के सूत्र के हवाले से कहा कि ट्रंप ने मार्च में खरीदी गई टेस्ला मॉडल एस कार को बेचने का विचार किया है। ये कार कई हफ्तों से व्हाइट हाउस में खड़ी है। दरअसल, ट्रंप ने एलन मस्क की कंपनी को प्रमोट करने के लिए ये कार खरीदी थी। उन्होंने ये भी कहा था कि वे इसे पूरी कीमत पर खरीद रहे हैं।
क्या है इस कार की कीमत?
इस कार की कीमत लगभग 80,000 डॉलर यानी भारतीय मुद्रा में करीब 68 लाख है। ट्रंप ने इस कार को खरीदते समय कहा था कि मुझे किसी भी तरह का डिस्काउंट नहीं चाहिए। फिलहाल टेस्ला की कार भारत में नहीं है, लेकिन उम्मीद की जा रही है कंपनी जल्द ही मुंबई में एंट्री मार सकती है। हाल ही में टेस्ला की इलेक्ट्रिक एसयूवी मॉडल Y भारत में टेस्टिंग के दौरान नजर आई थी।
क्या हैं फीचर?
टेस्ला मॉडल S फिलहाल भारत में उपलब्ध नहीं है। अगर ये भारत में आती है तो इसकी अनुमानित कीमत लगभग 1.50 करोड़ (एक्स-शोरूम) हो सकती है। टेस्ला मॉडल S इलेक्ट्रिक सेडान है। इसमें लंबी रेंज और लग्जरी सुविधाएं मिलती हैं। यह तीन पावरट्रेन विकल्पों में आती है: लॉन्ग रेंज, प्लेड और प्लेड प्लस।
एक बार की चार्जिंग में 837 किलोमीटर की दूरी कर सकती है तय
मॉडल एस को लेकर कंपनी ने दावा किया है कि यह विभिन्न वेरिएंट के आधार पर एक बार चार्ज करने पर 628 किलोमीटर से 837 किमी तक की दूरी तय कर सकती है। मॉडल एस में इसके अलावा कई शानदार फीचर मिलते हैं। जिसमें 17-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, 22-स्पीकर ऑडियो सिस्टम, ट्राई-जोन क्लाइमेट कंट्रोल और वेंटिलेटेड फ्रंट सीट शामिल है।
एलन मस्क और डोनाल्ड ट्रंप के बीच क्या है विवाद
एलन मस्क और डोनाल्ड ट्रंप के बीच लगातार विवाद बढ़ता जा रहा है। दोनों एक-दूसरे के खिलाफ जमकर बयानबाजी कर रहे हैं। एलन मस्क ट्रंप के ‘वन बिग ब्यूटीफुल बिल एक्ट’ से नाराज हैं। इस बिल के आने के बाद मस्क की कंपनियों को तगड़ा नुकसान होने की संभावना है। इससे इलेक्ट्रिक गाड़ियों (EV) पर मिलने वाली टैक्स की छूट को समाप्त कर दिया जाएगा। मस्क का कहना है कि ये बिल चुपचाप पास कर दिया गया। मस्क का ये भी कहना है कि वे न होते तो ट्रंप चुनाव ही नहीं जीत पाते। वहीं ट्रंप का कहना है कि वे मस्क से अब बात नहीं करेंगे क्योंकि वे अपना दिमाग खो चुके हैं।
ये भी पढ़ें: रेल से कारें भेजकर मारुति सुजुकी ने बनाया नया रिकॉर्ड, भेजी 5.18 लाख गाड़ियों
संबंधित खबरें
ठंड में परेशान नहीं करेगी गाड़ी! सर्दियों से पहले जरूर चेक कर लें कार की ये 6 चीजें
7 hrs agoHonda Elevate Facelift की बुकिंग शुरू, 21 हजार देकर कर सकते हैं बुक, 6 अक्टूबर को होगी लॉन्च
1 day agoपेट्रोल-डीजल तो वही, फिर BS6 गाड़ी कम प्रदूषण कैसे फैलाती है? जानिए BS4 और BS6 में असली फर्क
1 day ago1 अप्रैल से पेट्रोल-डीजल ही नहीं, EV और Hybrid पर भी लागू होंगे नए CAFE-3 नियम, जानिए क्या बदलेगा
1 day agoSkoda Cars Price Hike: 1 अक्टूबर से महंगी होंगी कंपनी की सभी कारें, जानें कितना बढ़ेगा दाम
2 days agoBMW 3 Series का नया अवतार हुआ पेश, 10 मिनट चार्ज पर मिलेगी 423 km की रेंज, जानें इसमें क्या खास?
2 days agoMahindra Thar OG लेने के लिए कितनी सैलरी चाहिए? 10 लाख के लोन पर जानें EMI का पूरा हिसाब
2 days agoUpcoming Car Launch In October: अक्टूबर में कार बाजार में लगेगा मेला! ये 10 नई गाड़ियां होंगी लॉन्च, देखें पूरी लिस्ट
2 days agoUpcoming Cars: 7-सीटर Hybrid SUV से नई Seltos तक, जल्द आने वाली हैं ये 3 बड़ी कारें, जानें क्या होगा खास
3 days agoTata ने ग्राहकों को दिया बड़ा तोहफा! EV पर शुरू की BaaS स्कीम, अब इतनी सस्ती हो गईं टाटा की इलेक्ट्रिक कारें
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines