BMW X3 M40i: लॉन्च हुई बीएमडब्ल्यू की धाकड़ कार, 4 सेकंड में पकड़ती है 100 kmph की स्पीड़, जानें कीमत

BMW X3 M40i , suv cars, bmw cars, cars under 1 crore

BMW X3 M40i

विज्ञापन

BMW X3 M40i: भारतीय बाजार में गुरुवार को बीएमडब्ल्यू ने अपनी धाकड़ कार BMW X3 M40i लॉन्च की है।इस पावरफुल कार में एम ट्विनपावर टर्बो 3.0-लीटर इंजन मिलता है। यह 6-सिलेंडर इन-लाइन पेट्रोल इंजन है, जो 355 bhp की पावर और 500 nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है।

4.9 सेकंड में 100 kmph की रफ्तार

बीएमडब्ल्यू की दमदार SUV 4.9 सेकंड में 100 kmph की रफ्तार पकड़ लेती है। यह लग्जरी कार 250 kmph की टॉप स्पीड देती है। बाजार में यह कार शुरुआती कीमत 86.50 लाख रुपये एक्स शोरूम में मिलेगी। X3 M40i में 12.3 इंच का टचस्क्रीन सिस्टम, 12.3 इंच का डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर मिलेगा।

विज्ञापन

20-इंच के अलॉय व्हील मिलते हैं

कार में पैनोरमिक सनरूफ, वायरलेस चार्जिंग, एम्बिएंट लाइटिंग, क्लाइमेट कंट्रोल, हेड-अप डिस्प्ले जैसे फीचर्स हैं। कार में एडेप्टिव सस्पेंशन, वेरिएबल स्पोर्ट स्टीयरिंग, परफॉरमेंस कंट्रोल मिलेगा। कंपनी ने इसकी बुकिंग शुरू कर दी गई है। 5 लाख रुपये देकर इसकी बुकिंग की जा सकती है। BMW X3 M40i में 8-स्पीड ऑटोमैटिक स्टेपट्रॉनिक स्पोर्ट ट्रांसमिशन मिलता है। इसमें M-स्पेशल किडनी ग्रिल्स, हेडलाइट्स, विंग मिरर और टेलपाइप्स के साथ-साथ डुअल-टोन, 20-इंच के अलॉय व्हील मिलते हैं।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ