Best Cars With Reclining Rear Seat: अगर आप नई कार खरीदने का प्लान बना रहे हैं और आपके लिए आराम सबसे बड़ी प्राथमिकता है, तो Reclining Rear Seats वाला ऑप्शन आपके लिए बेहतर साबित हो सकता है. इस फीचर की मदद से पीछे बैठने वाले यात्री सीट को अपनी सुविधा के हिसाब से पीछे की ओर झुक सकते हैं, जिससे लंबा सफर ज्यादा आरामदायक हो जाता है. आजकल कई बजट और प्रीमियम कारों में यह सुविधा दी जा रही है. यहां हम आपको ऐसी 5 कारों के बारे में बता रहे हैं, जिनमें ये Reclining Rear Seats का फीचर मिलता है.
Reclining Rear Seats वाली 5 कारें
Nissan Gravite- बजट में आरामदायक विकल्प
इस लिस्ट में Nissan Gravite एक किफायती MPV के रूप में शामिल है, जिसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत करीब 5.65 लाख रुपये है. इस कार की दूसरी लाइन में रीक्लाइनिंग सीट की सुविधा मिलती है, जो लंबी यात्राओं के दौरान काफी आराम देती है. केबिन में डुअल-टोन अपहोल्स्ट्री, सूएड इंसर्ट्स और 7-सीटर लेआउट दिया गया है. इसके अलावा 8-इंच का इंफोटेनमेंट सिस्टम और डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर जैसी आधुनिक सुविधाएं भी मौजूद हैं.
Renault Triber- प्रैक्टिकल और स्पेस वाला मॉडल
Renault Triber भी एक ऐसा विकल्प है, जिसमें आराम और उपयोगिता दोनों का अच्छा बेलेंस मिलता है. इसकी शुरुआती कीमत करीब 5.76 लाख रुपये है. इस कार की दूसरी लाइन की सीटें स्लाइड और रीक्लाइन दोनों हो सकती हैं, जिससे यात्री अपने हिसाब से लेगरूम एडजस्ट कर सकते हैं. जरूरत पड़ने पर तीसरी पंक्ति की सीटों को फ्लैट करके ज्यादा सामान रखने की सुविधा भी मिलती है.
Maruti Suzuki Ertiga- फैमिली के लिए भरोसेमंद MPV
Maruti Suzuki Ertiga लंबे समय से भारतीय परिवारों की पसंद रही है. इसमें स्पेस, कंफर्ट और माइलेज का अच्छा बेलेंस मिलता है. दूसरी लाइन की सीटें स्लाइडिंग और रीक्लाइनिंग हैं, जिससे लंबी यात्रा के दौरान बैठने का अनुभव और बेहतर हो जाता है. Ertiga की शुरुआती कीमत लगभग 8.80 लाख रुपये है.
Toyota Rumion: रोजमर्रा और ट्रिप दोनों के लिए बेहतर
Toyota Rumion एक ऐसी MPV है, जिसे खास तौर पर फैमिली कम्फर्ट को ध्यान में रखकर डिजाइन किया गया है. इसका इंटीरियर स्पेसियस है और पीछे की सीटों में रीक्लाइनिंग का फीचर मिलता है. इसकी शुरुआती कीमत करीब 10.51 लाख रुपये है.
Tata Sierra: प्रीमियम कम्फर्ट और स्टाइल
इस सूची में Tata Sierra प्रीमियम सेगमेंट की कार है, जिसकी शुरुआती कीमत लगभग 15.99 लाख रुपये है. यह SUV अपने यूनिक डिजाइन और आरामदायक केबिन के लिए जानी जाती है. इसमें Reclining Rear Seats के साथ फैमिली के लिए कई कम्फर्ट फीचर्स दिए गए हैं, जो लंबे सफर को और भी रिलैक्सिंग बना देते हैं.
ये भी पढ़ें- हादसे के वक्त कैसे बचाता है जान! कार का एयरबैग कब और कैसे खुलता है? जान लें जरूरी बात










