Bajaj Freedom CNG: इस दिनों टू-व्हीलर मार्केट में बजाज की Freedom CNG बाइक काफी चर्चा में है। लोग इस बाइक के बारे में और ज्यादा जानना चाहते हैं। इस बाइक की एक्स-शो रूम कीमत 95,000 रुपये से शुरू होती है। नई फ्रीडम 125 का डिजाइन और इसके फीचर्स इसे खास बनाते हैं। इसमें 2 लीटर का फ्यूल टैंक और 2 किलो CNG टैंक मिलता है। दोनों की रेंज 330 किलोमीटर है। ऐसे में अगर आपको बजाज की नई CNG बाइक को फुल लोड करके दिल्ली से ऋषिकेश जाना हो तो क्या यह बाइक कामयाब हो पाएगी ? यह दूरी करीब 260 किलोमीटर से ज्यादा है और कम से कम 6 घंटे का समय आपको लगेगा।आइये जानते हैं क्या यह लम्बी दूरी के लिए परफेक्ट है ?
दिल्ली से ऋषिकेश- CNG बाइक के साथ!
बजाज की फ्रीडम 125 में सिर्फ 2 लीटर का पेट्रोल टैंक और 2 किलो का CNG टैंक दिया है। इन दोनों टैंक को फुल कराने के बाद ये 330Km की रेंज देगी। जिसमें पेट्रोल टैंक से 130Km की माइलेज और CNG टैंक से 200Km की माइलेज शामिल है। अब कंपनी ने तो 330 किलोमीटर की माइलेज का क्लेम कर दिया है लेकिन रियर राइड कंडीशन में इतनी माइलेज नहीं मिलेगी। वहीं ऋषिकेश जाते समय आपको हर तरह के रास्ते मिलते हैं,कभी हैवी ट्रैफिक का सामना भी आपको करना पड़ सकता है तो कभी खुली सड़कें आपका स्वागत करेंगी।
एक बार दोनों टैंक फुल करने के बाद भी आपको बीच-बीच में फ्यूल भरवाने की जरूरत पड़ेगी। क्योंकि दिल्ली से कुछ किलोमीटर जाने के बाद CNG स्टेशन कम होने लगते हैं। ऐसे में बार-बार फ्यूल डलवाने टेंशन आपको लगी रहेगी। छोटी दूरी के लिए बाइक अच्छी है पर लंबी दूरी के लिए दिक्कत हो सकती है।
कीमत, वेरिएंट और कलर्स
बजाज फ्रीडम CNG बाइक तीन वैरिएंट में उपलब्ध है। बाइक को 7 डुअल-टोन कलर ऑप्शन जैसे Carribean Blue, Cyber White, Ebony Black/Grey, Racing Red में पेश किया गया है। सभी कलर्स काफी खूबसूरत नजर आते हैं।
| वेरीएंट | कीमत (एक्स-शोरूम) |
| Freedom 125 Disc LED | 1.10 लाख रुपये |
| Freedom 125 Drum LED | 1.05 लाख रुपये |
| Freedom 125 Drum | 95,000 रुपये |
Bajaj CNG Bike
बाइक में मिलती है पूरी सेफ्टी
बजाज ऑटो ने बताया कि नई CNG बाइक ने 11 सेफ्टी टेस्ट पास किये हैं। यह अपने सेगमेंट की पहली ऐसी बाइक है जिसमे सबसे लम्बी सीट मिलेगी। बेहतर ब्रेकिग के लिए फ्रंट टायर्स में डिस्क ब्रेक और रियर टायर में ड्रम ब्रेक दिए हैं। लेकिन इस बाइक में एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम की सुविधा नहीं मिलती है।
इंजन में दम
नई फ्रीडम में 125cc सिंगल-सिलिंडर इंजन दिया है जो 9.5 PS का पावर और 9.7 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। यह इंजन पेट्रोल और CNG दोनों पेट्रोल से चल सकता है। इसमें 5 स्पीड गियरबॉक्स की सुविधा मिलती है। बाइक के हैंडलबार के राईट साइड पर एक स्विच दिया गया है, बस एक क्लिक पर आप पेट्रोल से CNG पर स्विच कर सकते हैं।
यह भी पढ़ें: स्टॉक नहीं हुआ खत्म तो Maruti ने इस SUV पर दिया 3.30 लाख डिस्काउंट
संबंधित खबरें
1 नवंबर से दिल्ली में इन गाड़ियों की एंट्री बंद, कल से लागू होंगे ये नियम
20 hrs agoनवंबर में लॉन्च होंगी 7 नई कारें! जानें लिस्ट में कौन से नाम शामिल
22 hrs agoदिवाली के पहले Activa को टक्कर देने आया Hero का नया स्कूटर, कीमत सिर्फ इतनी
23 hrs agoइस दिवाली घर लाएं 10 लाख के बजट में कम मेंटेनेंस वाली ये 5 कारें
1 day agoसनरूफ से लेकर जेस्चर कंट्रोल तक, कार के ये 5 फीचर्स सच में कितने जरूरी?
1 day agoSafari का इलेक्ट्रिक अवतार जल्द देगा दस्तक, जानें कितनी होगी कीमत?
1 day agoदिवाली पर कार खरीदें या दिसंबर तक करें इंतजार? जानिए कब खरीदना फायदेमंद?
1 day agoदिवाली पर 1 लाख रुपये के बजट में कौन-सी 125cc बाइक खरीदें?
2 days agoदिवाली पर खरीदें 5-स्टार सेफ्टी वाली कार, कीमत सिर्फ 5.75 लाख रुपये से शुरू
3 days agoदिवाली से पहले Land Rover Defender हुई 34 लाख रुपये तक सस्ती
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines