Bajaj Dominar 125: भारत में 125cc बाइक का बाजार अब तेजी से रफ़्तार पकड़ रहा है। 125cc बाइक सेगमेंट में इस समय होंडा शाइन 125 सबसे ज्यादा बिकने वाली और TVS Rider 125 दूसरी सबसे ज्यादा बिकने वाली बाइक है। लेकिन अब बजाज भी इस सेगमेंट में अपनी पकड़ को और ज्यादा मजबूती देने के लिए दो नई बाइक्स लेकर आ रही है। बजाज ऑटो की तरफ से Pulsar N125 और Dominar 125 को इस साल लॉन्च किया जाएगा। लेकिन सोर्स के मुताबिक नए मॉडल से इसी महीने पर्दा उठ सकता है। लेकिन बजाज की तरफ से इस बारे में कोई जानकारी नहीं मिली है।
New Bajaj Dominar 125
Dominar बजाज ऑटो की सबसे प्रीमियम बाइक है और अब राइडर्स के लिए ख़ुशी की बात है कि अब Dominar 125 भी भारत में लॉन्च होने जा रही है। टेस्टिंग के दौरान इस बाइक को कई बार देखा जा चुका है। यह एक प्रीमियम बाइक के रूप में आएगी। माना जा रहा है कि बाइक का लुक लगभग मौजूदा Dominar के जैसा ही होगा। इस बाइक में 125cc का इंजन मिलेगा।
नई Dominar के जरिये कंपनी 125cc बाइक सेगमेंट में अपनी पकड़ को और अधिक मजबूत करने की कोशिश करेगी। नई डोमिनार 125 का सीधा मुकाबला Xtreme 125R और TVS Raider 125 से होगा। इस बाइक के जरिये बजाज सीधे यूथ को टारगेट करेगी। कंपनी इस बाइक को इस साल के अंत तक लॉन्च कर सकती है ।
सेफ्टी के लिए इस बाइक में सिंगल चैनल ABS और डिस्क ब्रेक्स सुविधा मिलेगी। दावा किया जा रहा है किस बाइक में बेस्ट इन क्लास परफॉरमेंस मिल सकती है। इसका इंजन कफी ताकतवर होने वाला है।
New Bajaj Pulsar N125
बजाज ऑटो अपनी नई Pulsar N125 को जल्द भारत में लॉन्च करने जा रही है। आगामी पल्सर N125 को हाल ही में टेस्टिंग के दौरान देखा गया है। बजाज पल्सर 125cc रेंज में वर्तमान में पल्सर 125 और पल्सर NS125 शामिल हैं। टेस्टिंग के दौरान पल्सर N125 को देखकर साफ़ अंदाजा लगाया जा सकता है कि यह पल्सर N150 के जैसी ही होगी।
इसमें भी कई फीचर्स इसी बाइक से लिए जा सकते हैं। नए मॉडल में स्प्लिट सीट देखने को मिलेगी। इसमें नया हैंडलबार भी देखने को मिल सकता है। इस बाइक में अंडरबेली एग्जॉस्ट मिलेगा। इसके अलावा इसमें LED हेडलाइट और टेल लाइट मिलेगी। इसके अलावा बाइक में चौड़े टायर्स मिल सकते हैं।
बाइक में एक डिजिटल स्पीडोमीटर भी मिलेगा जो कई फीचर्स से लैस होगा। बाइक में 125cc का इंजन मिलेगा जोकि पावर के सतह बढ़िया माइलेज भी ऑफर करेगा। इस बाइक के जरिये कंपनी यूथ के साथ फैमिली मैन को भी टारगेट करेगी। इस बाइक को इस साल लॉन्च किया जा सकता है।
यह भी पढ़ें: Hero Splendor इलेक्ट्रिक भारत में जल्द हो सकती है लॉन्च! बाजार में इसका हिट होना तय
संबंधित खबरें
ठंड में परेशान नहीं करेगी गाड़ी! सर्दियों से पहले जरूर चेक कर लें कार की ये 6 चीजें
1 day agoHonda Elevate Facelift की बुकिंग शुरू, 21 हजार देकर कर सकते हैं बुक, 6 अक्टूबर को होगी लॉन्च
2 days agoपेट्रोल-डीजल तो वही, फिर BS6 गाड़ी कम प्रदूषण कैसे फैलाती है? जानिए BS4 और BS6 में असली फर्क
2 days ago1 अप्रैल से पेट्रोल-डीजल ही नहीं, EV और Hybrid पर भी लागू होंगे नए CAFE-3 नियम, जानिए क्या बदलेगा
2 days agoSkoda Cars Price Hike: 1 अक्टूबर से महंगी होंगी कंपनी की सभी कारें, जानें कितना बढ़ेगा दाम
3 days agoBMW 3 Series का नया अवतार हुआ पेश, 10 मिनट चार्ज पर मिलेगी 423 km की रेंज, जानें इसमें क्या खास?
3 days agoMahindra Thar OG लेने के लिए कितनी सैलरी चाहिए? 10 लाख के लोन पर जानें EMI का पूरा हिसाब
3 days agoUpcoming Car Launch In October: अक्टूबर में कार बाजार में लगेगा मेला! ये 10 नई गाड़ियां होंगी लॉन्च, देखें पूरी लिस्ट
3 days agoUpcoming Cars: 7-सीटर Hybrid SUV से नई Seltos तक, जल्द आने वाली हैं ये 3 बड़ी कारें, जानें क्या होगा खास
4 days agoTata ने ग्राहकों को दिया बड़ा तोहफा! EV पर शुरू की BaaS स्कीम, अब इतनी सस्ती हो गईं टाटा की इलेक्ट्रिक कारें
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines