हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

गाड़ियों के ऑल व्हील ड्राइव और फोर व्हील ड्राइव में क्या है अंतर? अपने लिए किसे चुनें? जानें

AWD or 4WD explain details in hindi: फोर व्हील ड्राइव कार में चारों पहियों पर एक बराबर पावर जाती है। यह मैनुअल कंट्रोल के साथ आता है।

विज्ञापन
awd or 4wd which is better

AWD or 4WD explain details in hindi: गाड़ियों में ऑल व्हील ड्राइव (AWD) और फोर व्हील ड्राइव (4WD) पावरट्रेन आता है। अकसर हमारे जहन में यह सवाल होते हैं की ऑल व्हील ड्राइव या फोर व्हील ड्राइव में से कौन सा अच्छा है? इन दोनों ड्राइव टाइप में क्या अंतर है? इसके अलावा बर्फ में चलाने के लिए इनमें से किस ड्राइव टाइप में गाड़ी फंसेगी नहीं और हम किसमें सेफ रहेंगे। आइए इस खबर में अपको ऑल व्हील ड्राइव और फोर व्हील ड्राइव दोनों के बारे में बताते हैं।

नीचे दी वीडियो पर क्लिक कर जानें AWD or 4WD के बारे में 

All Wheel Drive (AWD)

ग्रेटर नोएडा के एक नामी कार शोरूम में काम करने वाले मैनेजर सुनील भाटी के अनुसार ऑल व्हील ड्राइव सिस्टम कार के चारों व्हील को पावर देता है। इस सिस्टम में हर समय कार के फ्रंट और रियर चारों टायरों को पावर मिलती है। यहां बता दें कि बाजार में पार्ट टाइम ऑल व्हील ड्राइव सिस्टम भी आता है, इसमें केवल दो व्हील में पावर जाती है। यह व्हील फ्रंट या रियर कोई भी हो सकते हैं। खास बात यह है कि इस सिस्टम में  टायरों पर जा रही इस पावर पर ड्राइवर का कोई कंट्रोल नहीं होता है। यह ऑटोमैटिक रूप से काम करते हैं।

विज्ञापन

4-Wheel Drive (4WD)

फोर व्हील ड्राइव कार में चारों पहियों पर एक बराबर पावर जाती है। यह सिस्टम ऑल व्हील ड्राइव से ज्यादा पावर जनरेट करता है। इसके अलावा इसमें AWD से यह बड़ा अंतर होता है कि इस सिस्टम को ड्राइवर कंट्रोल करता है जबकि AWD ऑटोमैटिक रूप से काम करता है। ऐसे में 4WD में दो मोड़ लो रेंज और हाई रेंज होते हैं। जिससे जरूरत के मुताबिक हम स्मूथ रोड पर लो रेंज वहीं, ऑफ रोडिंग, रेत, पानी आदि खराब सड़कों पर हाई रेंज का इस्तेमाल कर सकते हैं।

नीचे दी वीडियो पर क्लिक कर जानें AWD or 4WD के बारे में 

विज्ञापन

AWD और 4WD के बारे में यह भी जानें

  • AWD पूरी तरह कंप्यूटराइज्ड सिस्टम है। सेंसर पर चलने वाला यह सिस्टम ऑटोमैटिक रूप से जरूरत के हिसाब से चारों पहियों तक पावर पहुंचाता है।
  • 4WD मैनुअल कंट्रोल के साथ आता है। ड्राइवर बटन या लीवर से किस टायर में पावर जाए यह तय कर सकता है।
  • AWD क्रॉसओवर, सेडान कारों में मिलता है।
  • 4WD कारें AWD के मुकाबले महंगी आती हैं।
  • 4WD  और AWD कारें सामान्य 2WD ड्राइव कारों से अधिक ईंधन की खपत करती हैं।
  • बिग साइज एसयूवी गाड़ियों में 4WD ऑफर किया जाता है।

संबंधित खबरें

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola