Auto news: अकसर हम अपनी प्यारी कार को चलाते हुए छोटी-छोटी गलती कर जाते हैं। जिनसें कार के इंजन में खराबी या अन्य पार्ट्स जल्दी खराब होने की समस्या आती है। ग्रेटर नोएडा में एक कार सर्विस कंपनी में काम करने वाले मैनेजर सद्दाम के मुताबिक अगर हम क्लच पैडल पर पैर रखकर कार न चलाएं। लिवर बॉक्स में चलते कार में बिना वजह न छेड़े तो सालाना सर्विस कॉस्ट पर आने वाले खर्च को कम किया जा सकता है। आइए आपको इस खबर में ऐसे ही कुछ टिप्स के बारे में बताते हैं।
क्लच पैडल पर पैर रखकर न चलाएं कार
अकसर कई लोग कार चलाते हुए क्लच पैडल पर पैर रख लेते हैं। हमें केवल गियर बदलते हुए की क्लच को दबाना चाहिए। इसके अलावा क्लच पैडल से पैर हटा लेना चाहिए। चलती कार में क्लच पैडल दबाए रखने से गाड़ी की क्लच प्लेट पर दबाव बनता है। इससे क्लच प्लेट खराब होने का खतरा रहता है। इससे कार की माइलेज भी कम निकलती है। मैनुअल ट्रांसमिशन में लोग यह गलती ज्यादा करते हैं। हमें केवल गियर बदलते हुए क्लच पैडल का प्रयोग करना है। कार की सही समय पर सर्विस करवाएं। इंजन ऑयल समेत, एयर और ऑयल फिल्टर को तय समय पर चेक करवाना चाहिए।
गियर लीवर पर हाथ रखना खतरनाक
कई लोग कार चलाते हुए गियर लीवर पर हाथ रख लेते हैं, जो हमारी कार के इंजन के लिए खतरनाक है। इस स्थिति में कार के इंजन और लीवर बॉक्स पर दबाव बढ़ता है जो की सीधे तौर पर कार के लीवर पार्ट्स को खराब करता है। कई बार हाथ रखने की सूरत में न चाहते हुए भी गियर बदल जाता है, जिससे तेज झटके के साथ हादसा होने का खतरा रहता है। इसके अलावा हमें कार की स्पीड, समतल सड़क और ऊंचाई के हिसाब से सही गियर में कार चलानी चाहिए। गलत गियर में कार चलाने पर सर्विस कॉस्ट बढ़ती है। इसके अलावा कार के घिसे टायर, टायरों में हवा कम होना भी इंजन पर दबाव बनाता है और पार्ट्स खराब होने का खतरा बनता है।
संबंधित खबरें
Honda Elevate Facelift की बुकिंग शुरू, 21 हजार देकर कर सकते हैं बुक, 6 अक्टूबर को होगी लॉन्च
11 hrs agoपेट्रोल-डीजल तो वही, फिर BS6 गाड़ी कम प्रदूषण कैसे फैलाती है? जानिए BS4 और BS6 में असली फर्क
14 hrs ago1 अप्रैल से पेट्रोल-डीजल ही नहीं, EV और Hybrid पर भी लागू होंगे नए CAFE-3 नियम, जानिए क्या बदलेगा
18 hrs agoSkoda Cars Price Hike: 1 अक्टूबर से महंगी होंगी कंपनी की सभी कारें, जानें कितना बढ़ेगा दाम
1 day agoBMW 3 Series का नया अवतार हुआ पेश, 10 मिनट चार्ज पर मिलेगी 423 km की रेंज, जानें इसमें क्या खास?
1 day agoMahindra Thar OG लेने के लिए कितनी सैलरी चाहिए? 10 लाख के लोन पर जानें EMI का पूरा हिसाब
1 day agoUpcoming Car Launch In October: अक्टूबर में कार बाजार में लगेगा मेला! ये 10 नई गाड़ियां होंगी लॉन्च, देखें पूरी लिस्ट
1 day agoUpcoming Cars: 7-सीटर Hybrid SUV से नई Seltos तक, जल्द आने वाली हैं ये 3 बड़ी कारें, जानें क्या होगा खास
2 days agoTata ने ग्राहकों को दिया बड़ा तोहफा! EV पर शुरू की BaaS स्कीम, अब इतनी सस्ती हो गईं टाटा की इलेक्ट्रिक कारें
2 days agoबारिश के बाद कार के ब्रेक से क्यों आती है अजीब आवाज? इन संकेतों को नॉर्मल समझकर भूलकर भी न करें नजरअंदाज
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines