All New Tata Punch: टाटा मोटर्स की कॉम्पैक्ट एसयूवी पंच अपने सेगमेंट में सबसे ज्यादा बिकती है। यह 5 स्टार सेफ्टी रेटिंग के साथ आती है, इसकी कीमत 6.13 लाख रुपये से शुरू हो जाती है। ग्राहकों की जरूरत को देखते हुए इसमें पेट्रोल, CNG और EV का ऑप्शन दिया हुआ है। यही कारण है कि पंच सबसे ज्यादा पसंद की जाती है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अब कंपनी पंच का फेसलिफ्ट मॉडल लेकर आ रही है। नए मॉडल में कई बड़े बदलावों की उम्मीद है। क्योंकि डिजाइन के मामले में तो यह अभी भी बहुत अच्छी नहीं मानी जाती।
फेसलिफ्ट की तैयारी
सोर्स के मुताबिक टाटा इस बार नई फेसलिफ्ट पंच में कई बड़े बदलाव कर सकती है। लेकिन सभी बदलाव इसके पेट्रोल मॉडल में ही होंगे, EV वर्जन में फिलहाल कुछ करने की जरूरत नहीं है। पंच फेसलिफ्ट के फ्रंट में नई ग्रिल, नई हेडलाइट्स के एलईडी डीआरएल,नया बोनट और नया बम्पर दिया जाएगा।
नहीं होगा इंजन में बदलाव
रिपोर्ट्स के मुताबिक नई फेसलिफ्ट पंच के इंजन में कोई बदलाव नहीं होगा। मौजूदा मॉडल में 1.2 लीटर का तीन सिलेंडर पेट्रोल इंजन दिया है जो 86 hp की पावर और 113 Nm का टॉर्क देता है। यह इंजन 5 स्पीड मैन्युअल और AMT ट्रांसमिशन की सुविधा देता है।
मिल सकते हैं नए फीचर्स
नई पंच फेसलिफ्ट में 10.25 का मीटर कंसोल और इंफोटेनमेंट सिस्टम, एयर प्यूरीफायर, वेंटिलेटिड सीटें, ऑटो एसी, क्रूज कंट्रोल और सनरूफ जैसे फीचर्स मिल होंगे। सेफ्टी फीचर्स के लिए इसमें 6 एयरबैग, 360 डिग्री कैमरा, 6 एयरबैग को दिया जा सकता है।
महंगी होगी नई पंच ?
इस समय मौजूदा टाटा पंच की कीमत 6.13 लाख रुपये से लेकर 10.20 लाख रुपये तक जाती है। लेकिन नये मॉडल की कीमत में करीब 20 हजार रुपये या इससे भी ज्यादा की बढ़ोतरी की जा सकती है। नई पंच नइस साल फेस्टिव सीजन तक आ सकती है।
यह भी पढ़ें: ना होंडा ना जावा, भारत में सबसे ज्यादा इस बाइक की हुई बिक्री, ग्राहकों ने बना दिया नंबर 1
संबंधित खबरें
दिवाली पर सस्ते में घर लाएं नई कार, इन 10 गाड़ियों पर मिल रही बंपर छूट
1 hr agoकितने किलोमीटर चलने के बाद पुरानी मानी जाती है कार?
2 hrs ago1 नवंबर से दिल्ली में इन गाड़ियों की एंट्री बंद, कल से लागू होंगे ये नियम
1 day agoनवंबर में लॉन्च होंगी 7 नई कारें! जानें लिस्ट में कौन से नाम शामिल
2 days agoदिवाली के पहले Activa को टक्कर देने आया Hero का नया स्कूटर, कीमत सिर्फ इतनी
2 days agoइस दिवाली घर लाएं 10 लाख के बजट में कम मेंटेनेंस वाली ये 5 कारें
2 days agoसनरूफ से लेकर जेस्चर कंट्रोल तक, कार के ये 5 फीचर्स सच में कितने जरूरी?
2 days agoSafari का इलेक्ट्रिक अवतार जल्द देगा दस्तक, जानें कितनी होगी कीमत?
3 days agoदिवाली पर कार खरीदें या दिसंबर तक करें इंतजार? जानिए कब खरीदना फायदेमंद?
3 days agoदिवाली पर 1 लाख रुपये के बजट में कौन-सी 125cc बाइक खरीदें?
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines