हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

2024 KTM 125 Duke: नए लुक्स में आई KTM की स्टाइलिश बाइक

2024 KTM 125 Duke: नई बाइक में कंपनी ने एक्सटीरियर में कई बदलाव किए हैं। इसके फ्यूल टैंक को पहले से अधिक स्लीक और ट्रेंडी लुक देने का प्रयास किया गया है।

विज्ञापन
2024 KTM 125 Duke

2024 KTM 125 Duke: KTM अपनी बाइक में डैशिंग लुक्स और हाई स्पीड देता है। कंपनी की मिड सेगमेंट की एक हाई डिमांड बाइक है KTM 125 Duke. अब कंपनी इस बाइक का नया अपडेट वर्जन लेकर आने वाला है। फिलहाल इसे ग्लोबल मार्केट में पेश किया गया है। अनुमान है कि साल 2024 के मध्य तक इसे इंडिश में भी लॉन्च कर दिया जाएगा। यह हाई स्पीड बाइक है, जो अलॉय व्हील और डिस्क ब्रेक के साथ आती है।

नीचे दिए वीडियो पर क्लिक कर देखें 2024 KTM 125 Duke

बाइक नए ग्राफिक्स के साथ मिलेगी

नई 2024 KTM 125 Duke में कंपनी ने एक्सटीरियर में कई बदलाव किए हैं। इसके फ्यूल टैंक को पहले से अधिक स्लीक और ट्रेंडी लुक देने का प्रयास किया गया है। इसमें नए कलर ऑप्शन अवेलेबल होंगे। इसके अलावा अब यह बाइक नए ग्राफिक्स के साथ मिलेगी। जानकारी के अनुसार कंपनी ने इसके पावरट्रेन में कोई बदलाव नहीं किया है। बता दें यह बाइक फिलहाल इंडिया में शुरुआती कीमत 1.78 लाख रुपये एक्स शोरूम में ऑफर की जाती है। यह अपनी रेंज की स्टाइलिश बाइक्स में से एक है।

विज्ञापन

6 स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन

2024 KTM 125 Duke की ग्लोबल मार्केट में इंडियन करेंसी के हिसाब से कीमत 5.16 लाख रुपये है। इंडिया में यह कीमत 2 लाख रुपये तक रह सकती है। फिलहाल बाजार में मौजूद KTM 125 Duke में कंपनी 40 kmpl की माइलेज मिलने का दावा करती है। इसमें 124.7 cc का जानदार इंजन है, जो हाई परफॉमेंस देता है। केटीएम की यह बाइक Yamaha MT-15 और Suzuki Gixxer 155 से कम्पीट करती है। यह डैशिंग बाइक 6 स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन के साथ आती है। इस बाइक का वजन 159 kg का है।

14.75 bhp की पावर

KTM 125 Duke में 13.4 लीटर का फ्यूल टैंक मिलता है। इसमें सेफ्टी के लिए डुअल चैनल एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम दिया गया है। यह बाइक अभी एक वेरिएंट और दो 2 कलर ऑप्शन में आती है। बाइक की सीट हाइट 822 mm की है, जो खराब रास्तों पर राइडर को फुल कंट्रोल देती है। बाइक में 14.75 bhp की पावर और 11.5 Nm का पीक टॉर्क मिलता है।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola