2024 Kia Sonet booking start details in hindi: साउथ कोरियन कार निर्माता कंपनी किआ मोटर्स ने अपनी फ्यूचरिस्टिक कार Kia Sonet के नए अपडेट वर्जन की बुकिंग 20 दिसंबर से शुरू कर दी है। अगर आप यह कार बुक करना चाहते हैं तो 25000 रुपये देकर कंपनी के स्थानीय डीलरशिप या ऑनलाइन वेबसाइट पर जाकर इसे बुक कर सकते हैं। ताजा अपडेट यह है कि कंपनी ने अपनी इस कार के प्राइस के बारे में फिलहाल कोई खुलासा नहीं किया है। कंपनी जनवरी के पहले सप्ताह में इसकी कीमतों की जानकारी शेयर करेगी और इसी माह इसकी डिलीवरी भी शुरू होगी।
नीचे दिए वीडियो पर क्लिक कर देखें 2024 Kia Sonet
रियर में बूट पर लाइट की लंबी स्ट्रीप
यह कंपनी की पांच सीटर एसयूवी कार है, जिसमें पहली बार लोगों की सुरक्षा के लिए एडवांस्ड ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम दिया (ADAS) गया है। यह सिस्टम सेंसर से चलता है और कार के आसपास किसी चीज के आने पर ऑटोमैटिक तरीके से अलर्ट जारी करता है। Kia Sonet facelift से कंपनी ने 14 दिसंबर 2023 को पर्दा उठाया था। पुरानी से कंपेयर करें तो नई सोनेट में फ्रंट और रियर लाइट के लुक्स को बदला गया है। अब इस कार के रियर में बूट पर लाइट की लंबी स्ट्रीप दी गई है।
1.2 लीटर नेचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन
2024 Kia Sonet में 11 कलर ऑप्शन ऑफर किए जा रहे हैं। नई कार की ग्रिल को पहले से अधिक स्टाइलिश और ट्रेंडी बनाया गया है। इसमें मैनुअल और ऑटोमैटिक दोनों ट्रांसमिशन ऑफर किए जा रहे हैं। 2024 Sonet SUV के केवल एक्सटीरियर और इंटीरियर में बदलाव किया गया है। इसके इंजन पावर और टॉर्क में कोई चेंज नहीं हुआ है। कार में पेट्रोल और डीजल दोनों इंजन ऑप्शन मिलेंगे। इसमें 5, 6 और 7 स्पीड तीनों गियरबॉक्स ऑफर होंगे। Sonet facelift में 1.2 लीटर नेचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन मिलेगा। यह इंजन 82 bhp की पावर और 115 Nm का पीक टॉर्क जनरेट करता है। इसमें टर्बो इंजन का भी ऑप्शन दिया जा रहा है। कार में 1.5 लीटर डीजल इंजन मिलेगा, जो सड़क पर 114 bhp की पावर और 250 Nm का टॉर्क देगा।
संबंधित खबरें
ठंड में परेशान नहीं करेगी गाड़ी! सर्दियों से पहले जरूर चेक कर लें कार की ये 6 चीजें
17 hrs agoHonda Elevate Facelift की बुकिंग शुरू, 21 हजार देकर कर सकते हैं बुक, 6 अक्टूबर को होगी लॉन्च
1 day agoपेट्रोल-डीजल तो वही, फिर BS6 गाड़ी कम प्रदूषण कैसे फैलाती है? जानिए BS4 और BS6 में असली फर्क
1 day ago1 अप्रैल से पेट्रोल-डीजल ही नहीं, EV और Hybrid पर भी लागू होंगे नए CAFE-3 नियम, जानिए क्या बदलेगा
1 day agoSkoda Cars Price Hike: 1 अक्टूबर से महंगी होंगी कंपनी की सभी कारें, जानें कितना बढ़ेगा दाम
2 days agoBMW 3 Series का नया अवतार हुआ पेश, 10 मिनट चार्ज पर मिलेगी 423 km की रेंज, जानें इसमें क्या खास?
2 days agoMahindra Thar OG लेने के लिए कितनी सैलरी चाहिए? 10 लाख के लोन पर जानें EMI का पूरा हिसाब
2 days agoUpcoming Car Launch In October: अक्टूबर में कार बाजार में लगेगा मेला! ये 10 नई गाड़ियां होंगी लॉन्च, देखें पूरी लिस्ट
2 days agoUpcoming Cars: 7-सीटर Hybrid SUV से नई Seltos तक, जल्द आने वाली हैं ये 3 बड़ी कारें, जानें क्या होगा खास
3 days agoTata ने ग्राहकों को दिया बड़ा तोहफा! EV पर शुरू की BaaS स्कीम, अब इतनी सस्ती हो गईं टाटा की इलेक्ट्रिक कारें
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines