2024 Hyundai Creta EV details in hindi: बाजार में धीरे-धीरे ईवी कारों की संख्या बढ़ रही है। इसी को देखते हुए हुंडई अपनी हाई सेल कार में से एक क्रेटा का ईवी वर्जन लेकर आने वाली है। वेबसाइट ऑटो कार इंडिया की खबर के अनुसार साल 2024 के मध्य तक कंपनी Creta EV से पर्दा उठा सकती है। इसके बाद साल 2025 के शुरुआत में इसकी कीमतों का खुलासा होने का अनुमान है। बाजार में यह MG ZS EV और Maruti eVX जैसी ईवी कारों से मुकाबला करेगी। साउथ कोरियन कार निर्माता कंपनी हुंडई की यह पांच सीटर कार है, नई इलेक्ट्रिक कार का फ्रंट लुक पुरानी क्रेटा से ज्यादा बोल्ड और मस्कुलर होगा।
नीचे दी वीडियो पर क्लिक कर जानें Hyundai Creta EV को
मिलेगा 45 kWh का बैटरी पैक
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार Hyundai Creta EV में 45 kWh का बैटरी पैक मिल सकता है। इस बैटरी के साथ कार में 138 hp की हाई पावर मोटर मिलेगी। अनुमान है कि यह कार एक बार फुल चार्ज होने पर 415 km तक चलेगी। फिलहाल बाजार में Hyundai की Kona और Ioniq 5 EV कार मिलती हैं। बताया जा रहा है कि नई Creta EV की हेडलाइट का डिजाइन फ्यूचरिस्टिक लुक में मिलेगा। वहीं, रियर में लंबी लाइट स्ट्रीप मिल सकती है। हालांकि कंपनी ने फिलहाल अपनी इस नई कार के लुक्स और फीचर्स के बारे में कोई खुलासा नहीं किया है। यहां बता दें कि 2024 Hyundai Creta का नया अपडेट वर्जन 16 जनवरी को लॉन्च होगा।
नीचे दी वीडियो पर क्लिक कर जानें Hyundai Creta EV को
Hyundai Creta EV में दो बैटरी पैक
जानकारी के अनुसार 2024 Hyundai Creta EV में दो बैटरी पैक मिलेगा। इसका टॉप बैटरी पैक 60 kWh में मिल सकता है। अनुमान है कि यह कार 25 लाख एक्स शोरूम प्राइस की शुरूआती कीमत में मिल सकती है। हुंडई की इस नई कार को टक्कर देने वाली MG ZS EV की बात करें तो यह 22.88 लाख रुपये एक्स शोरूम में आती है। इस कार में सिंगल चार्ज में 461 किलोमीटर तक की ड्राइविंग रेंज मिलती है। एमजी मोटर्स की यह ईवी एसयूवी कार 50.3 kWh के बैटरी पैक के साथ आती है। इसमें 173 bhp की पावर और 280 Nm का पीक टॉर्क जनरेट होता है। यह 5 सीटर कार है।
इससे होगा मुकाबला
मारुति सुजुकी की साल 2025 में आने वाली ईवी कार eVX की बात करें तो 60kWh की हाई पावर बैटरी पैक के साथ पेश हो सकती है। अनुमान है कि यह कार सिंगल चार्ज पर 550 km की ड्राइविंग रेंज देगी। Maruti eVX में सेफ्टी के लिए छह एयरबैग, एडवांस्ड ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम, हिल होल्ड असिस्ट जैसे एडवांस फीचर्स मिलेंगे। इसमें फ्रंट में चार्जिंग प्वाइंट मिलेगा। इतना ही नहीं कार में डिजिटल डिस्प्ले के साथ टच स्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम मिलने का अनुमान है। कार में 360 डिग्री कैमरा और टू स्पोक मल्टी फंक्शन स्टीयरिंग व्हील मिलेगा।
संबंधित खबरें
बाइक खरीदते समय BHP या Torque, किसे दें ज्यादा महत्व?
2 hrs agoकार का इलेक्ट्रिॉनिक पार्किंग ब्रेक क्या और कैसे काम करता है?
6 hrs agoत्योहारों पर घर लाना है नई बाइक? यहां देखें ये 5 शानदार ऑप्शन
8 hrs agoइस हफ्ते कौन-कौन सी कारें होंगी लॉन्च? देखें डेट और फीचर्स की पूरी लिस्ट
1 day agoRC में मोबाइल नंबर बदलने के लिए RTO जाने की जरूरत नहीं? जानं कैसे बदलें
3 days agoMahindra की इन SUVs पर बंपर ऑफर, 1.50 लाख तक की बचत का मौका
3 days agoTata Nexon EV की बैटरी खराब हुई तो बदलने में कितना आएगा खर्च?
3 days agoलॉन्च हुई नई फॉर्च्यूनर, 12 अक्टूबर से शुरू होगी बुकिंग, इतनी है कीमत
4 days agoइन गलतियों की वजह से जल्दी खराब हो सकती है आपकी बाइक की क्लच प्लेट!
4 days agoथर्ड पार्टी या कॉम्प्रिहेंसिव, कौन सा कार इंश्योरेंस है आपके लिए सही?
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines