हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB

31 जुलाई को बड़ा नुकसान उठा सकती हैं ये 3 राशियां, रहें सतर्क

---विज्ञापन---

Daily Horoscope: 31 जुलाई 2025 के दिन सावन माह के शुक्ल पक्ष की सप्तमी तिथि रहेगी। इस दिन चित्रा नक्षत्र और गर करण दोपहर 3:47 तक रहेगा। इसके बाद वणिज करण शुरू होगा। चंद्रमा सुबह 11:15 तक कन्या राशि में रहेंगे। इसके बाद वे तुला राशि में गोचर कर जाएंगे। सूर्य और बुध कर्क राशि में व गुरु और शुक्र मिथुन में, मंगल कन्या में, केतु सिंह में, राहु कुंभ में और शनि मीन में रहेंगे। ग्रहों और नक्षत्रों की चाल कुछ राशियों के लिए प्रतिकूल रहेगी। मंगल की तीव्र ऊर्जा और शनि का प्रभाव इन राशियों में तनाव, स्वास्थ्य समस्याएं, या रिश्तों में गलतफहमियां पैदा कर सकता है। आइए जानते हैं कि यह दिन किन राशि वालों के लिए शुभ नहीं रहेगा।

मेष राशि

मेष राशि वालों के लिए 31 जुलाई 2025 का दिन कुछ जटिलताएं ला सकता है। आपकी राशि के स्वामी मंगल कन्या राशि में छठे भाव में रहेंगे, जो कार्यस्थल पर तनाव या विवाद की स्थिति पैदा कर सकता हैं। चित्रा नक्षत्र का प्रभाव आपकी ऊर्जा को बढ़ाएगा, लेकिन यह आक्रामकता या जल्दबाजी में बहस का कारण भी बन सकता है। सहकर्मियों या वरिष्ठों के साथ आपको बहस से बचना होगा। चंद्रमा का सुबह 11:15 के बाद तुला राशि में होकर आपके सातवें भाव को प्रभावित करना वैवाहिक या व्यावसायिक रिश्तों में गलतफहमी को जन्म दे सकता है। स्वास्थ्य के लिहाज से पेट से संबंधित छोटी-मोटी समस्याएं या तनाव का सामना करना पड़ सकता है। इस दिन धैर्य बनाए रखना और अनावश्यक टकराव से बचना जरूरी है।

उपाय: भगवान शिव को बिल्वपत्र और जल अर्पित करें।

---विज्ञापन---

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि वालों के लिए यह दिन आर्थिक और सामाजिक स्तर पर कुछ चुनौतियां लेकर आ सकता है। आपकी राशि के स्वामी मंगल कन्या राशि में रहकर आपकी कुंडली के ग्यारहवें भाव को प्रभावित करेंगे। जो सामान्य रूप से आय के अवसर देता है, लेकिन चित्रा नक्षत्र का प्रभाव दोस्तों या सहकर्मियों के साथ मतभेद को बढ़ा सकता है। चंद्रमा का तुला राशि में रहकर 12वें भाव में गोचर अनावश्यक खर्चों, आर्थिक जोखिम या मानसिक तनाव का कारण बन सकता है। इस दिन निवेश या उधार देने जैसे जोखिम भरे कदमों से बचना होगा। सामाजिक मेलजोल में सावधानी बरतें, क्योंकि गलतफहमी की संभावना है। मानसिक शांति के लिए ध्यान और संयम जरूरी है।

उपाय: शिवलिंग पर दूध और जल अर्पित करें।

---विज्ञापन---

मीन राशि

मीन राशि वालों के लिए 31 जुलाई 2025 का दिन स्वास्थ्य और मानसिक शांति के लिए चुनौतीपूर्ण हो सकता है। शनि आपकी राशि में पहले भाव में है, जो आत्मविश्वास में कमी, शारीरिक थकान या जोड़ों और हड्डियों से संबंधित समस्याएं ला सकता है। चंद्रमा का तुला राशि में रहते हुए आठवें भाव को प्रभावित करना अचानक बदलाव, तनाव, या अप्रत्याशित बाधाएं पैदा कर सकता है। चित्रा नक्षत्र की तीव्र ऊर्जा जल्दबाजी में निर्णय लेने की ओर ले जा सकती है, जो नुकसानदायक हो सकता है। इस दिन शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान देना होगा और तनावपूर्ण स्थितियों से दूर रहें।

उपाय: शनि के प्रभाव को शांत करने के लिए काले तिल या उड़द दाल का दान करें।

---विज्ञापन---

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें-बर्थडेट से चुनें बच्चे के लिए पेन का रंग, पढ़ाई में हो जाएगा होशियार

---विज्ञापन---

Sponsored Links by Taboola