Zodiac Signs: 14 मई 2025 को द्वितीया तिथि रहेगी। अनुराधा नक्षत्र का प्रभाव सुबह 11 बजकर 47 तक और फिर ज्येष्ठा योग का प्रभाव पूरे दिन रहेगा। करण दोपहर 1 बजकर 34 तक तैतिल और फिर गर 15 मई की सुबह 2 बजकर 29 बजे तक रहेगा, इसके बाद वणिज करण शुरू होगा। सूर्योदय सुबह 5:31 बजे और सूर्यास्त शाम 7:04 बजे होगा। चंद्रमा सुबह 6:12 बजे उदय होगा। राहुकाल दोपहर 12:18 बजे से दोपहर 1:59 बजे तक रहेगा, इस दौरान शुभ कार्यों से बचें। इस दिन सर्वार्थ सिद्धि योग और अमृत सिद्धि योग रहेगा।
इस दिन सूर्य और बुध मेष राशि में होंगे। बृहस्पति वृषभ राशि में विराजमान रहेंगे। मंगल कर्क राशि में नीच के होंगे। चंद्रमा वृश्चिक राशि में, जबकि शनि, शुक्र और राहु मीन राशि में रहेंगे। केतु कन्या राशि में रहेंगे। आइए जानते हैं कि 14 मई 2025 को राशि के अनुसार कौन से उपाय करने चाहिए।
मेष राशि
मेष राशि वालों के लिए यह दिन ऊर्जा और उत्साह से भरा रहेगा, लेकिन जल्दबाजी से बचें। सूर्य को तांबे के लोटे से जल चढ़ाएं और ‘ॐ घृणि सूर्याय नमः’ का 11 बार जाप करें। लाल या नारंगी रंग के कपड़े पहनें और गेहूं या गुड़ का दान करें।
वृषभ राशि
वृषभ राशि वालों को स्वास्थ्य और खर्चों पर ध्यान देना होगा। गाय को हरा चारा खिलाएं और ‘ॐ शुं शुक्राय नमः’ का 21 बार जाप करें। सफेद या हल्के हरे रंग का कपड़ा पहनें। माता लक्ष्मी को मिश्री अर्पित करें।
मिथुन राशि
मिथुन राशि वालों के लिए यह दिन पढ़ाई और संचार में सफलता दिलाएगा। भगवान गणेश को लड्डू चढ़ाएं और ‘ॐ बुं बुधाय नमः’ का 11 बार जाप करें। हरे रंग के कपड़े पहनें और हरी मूंग दाल का दान करें।
कर्क राशि
कर्क राशि वालों को परिवार और भावनात्मक संतुलन पर ध्यान देना चाहिए। चंद्रमा को दूध और सफेद मिठाई चढ़ाएं और ‘ॐ सों सोमाय नमः’ का 21 बार जाप करें। सफेद कपड़े पहनें और चावल का दान करें।
सिंह राशि
सिंह राशि वालों के लिए आत्मविश्वास बढ़ेगा, लेकिन अहंकार से बचें। सूर्य को लाल चंदन चढ़ाएं और ‘ॐ सूर्याय नमः’ का 11 बार जाप करें। सुनहरे या लाल रंग के कपड़े पहनें और तांबे के बर्तन दान करें।
कन्या राशि
कन्या राशि वालों को वित्तीय मामलों में सावधानी बरतनी होगी। भगवान विष्णु को तुलसी पत्र चढ़ाएं और ‘ॐ बुं बुधाय नमः’ का 11 बार जाप करें। हरे या भूरे रंग के कपड़े पहनें और हरी सब्जियों का दान करें।
तुला राशि
तुला राशि वालों के लिए यह दिन रिश्तों में मधुरता लाएगा। माता लक्ष्मी को गुलाब का फूल चढ़ाएं और ‘ॐ शुं शुक्राय नमः’ का 21 बार जाप करें। गुलाबी या सफेद रंग के कपड़े पहनें और खीर का दान करें।
वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि वालों को मानसिक शांति और धैर्य बनाए रखना होगा। हनुमान जी को सिंदूर चढ़ाएं और हनुमान चालीसा का पाठ करें। लाल या मैरून रंग के कपड़े पहनें और लाल मसूर दाल का दान करें।
धनु राशि
धनु राशि वालों के लिए सामाजिक और प्रोफेशनल कामों में सफलता मिलेगी। भगवान विष्णु को पीले फूल चढ़ाएं और ‘ॐ बृं बृहस्पतये नमः’ का 11 बार जाप करें। पीले या नारंगी रंग के कपड़े पहनें और बेसन के लड्डू दान करें।
मकर राशि
मकर राशि वालों के लिए करियर में मेहनत का फल मिलेगा। शनिदेव को काले तिल और तेल चढ़ाएं और ‘ॐ शं शनैश्चराय नमः’ का 11 बार जाप करें। नीले या काले कपड़े पहनें और काली उड़द का दान करें।
कुंभ राशि
कुंभ राशि वालों को शिक्षा और यात्रा में लाभ होगा। शनिदेव को नीले फूल चढ़ाएं और ‘ॐ शं शनैश्चराय नमः’ का 11 बार जाप करें। गहरे नीले रंग के कपड़े पहनें और काले तिल या तेल का दान करें।
मीन राशि
मीन राशि वालों को वित्त और रिश्तों में संतुलन बनाना होगा। भगवान विष्णु को केसर चढ़ाएं और ‘ॐ बृं बृहस्पतये नमः’ का 11 बार जाप करें। पीले या सफेद रंग के कपड़े पहनें और हल्दी का दान करें।
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।
ये भी पढ़ें-14 मई से चमकेगा इन तारीखों में जन्मे लोगों का भाग्य, लक्ष्य की होगी प्राप्ति
संबंधित खबरें
Aaj Ka Rashifal: आज अक्टूबर के पहले दिन इन राशियों को मिल सकता है शुभ समाचार, पढ़ें 1 अक्टूबर 2026 का राशिफल
16 hrs agoShani Vakri Upay: 11 दिसंबर तक वक्री शनि इन 5 राशियों की बढ़ाएंगे मुश्किलें! जानिए सावधानियां और उपाय
1 day agoAaj Ka Rashifal: आज बुधवार को इन 4 राशियों का बिगड़ सकता है बजट, पढ़ें 30 सितंबर 2026 का राशिफल
1 day agoNumerology: अकेले रहना पसंद करते हैं इन 3 मूलांक के लोग, इंट्रोवर्ट होता है इनका स्वभाव, जानिए
2 days agoAaj Ka Rashifal: आज किन राशियों को होगा लाभ, किन्हें होगा नुकसान? पढ़ें 29 सितंबर 2026 का राशिफल
2 days agoAaj Ka Rashifal: आज सोमवार को इन राशियों के लिए खुलेंगे तरक्की के द्वार, पढ़ें 28 सितंबर 2026 का राशिफल
3 days agoVideo: सितंबर के अंत में तुला राशि को मिलेगी खुशखबरी, पंडित सुरेश पांडेय से जानिए
4 days agoLucky Zodiac Signs: पितृ पक्ष में 5 राशियों के जीवन में आएंगे सकारात्मक बदलाव, मिलेगा पूर्वजों का आशीर्वाद
4 days agoAaj Ka Rashifal: आज रविवार को इन 5 राशियों के लिए बनेंगे सफलता के योग, पढ़ें 27 सितंबर 2026 का राशिफल
4 days agoVideo: 26 सितंबर से सिंह राशि को कारोबार में होगा लाभ, पंडित सुरेश पांडेय से जानिए
5 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines