Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

ज्योतिष

Zodiac Personality Traits: ये 6 राशियां होती हैं ‘साइलेंट ऑब्जर्वर’, खामोश रहकर भांप लेती हैं सब कुछ!

Zodiac Personality Traits: ज्योतिष के अनुसार कुछ राशियों के लोग स्वभाव से ‘साइलेंट ऑब्जर्वर’ होते हैं यानी कम बोलते हैं, पर किसी व्यक्ति की हर भाव, आदत और इरादे को भांप लेते हैं। आइए जानते हैं, ये राशियां कौन-सी हैं, जो खामोशी में लोगों की असली सोच पढ़ लेती हैं। चेक करें, क्या उनमें आप भी शामिल हैं?

Author
Written By: Shyamnandan Updated: Mar 16, 2026 18:38
Zodiac-Personality-Traits

Zodiac Personality Traits: अक्सर किसी भी समूह में कुछ लोग ज्यादा बोलते हैं, तो कुछ चुप रहकर माहौल को समझते रहते हैं। इसकी बहुत सटीक व्याख्या ज्योतिष शास्त्र में की गई है। इसके अनुसार कई राशियों के लोग स्वभाव से ही ऐसे होते हैं जो कम बोलते हैं, लेकिन हर छोटी बात को ध्यान से देखते हैं। इन्हें ‘साइलेंट ऑब्जर्वर’ कहा जाता है। ये लोग सामने वाले की आदत, भाव और इरादे को बिना ज्यादा बातचीत के समझ लेते हैं। आइए जानते हैं, किन राशियों के लोग ऐसे होते हैं, जो बड़ी खामोशी से लोगों की असली सोच को जल्दी समझ लेते हैं?

कन्या राशि: बारीकियों के पारखी

कन्या राशि के लोग बहुत सूक्ष्म दृष्टि रखते हैं। वे छोटी से छोटी बात पर ध्यान देते हैं। किसी की आवाज का उतार-चढ़ाव हो या व्यवहार में बदलाव, वे तुरंत नोटिस कर लेते हैं। वे शांत रहकर स्थिति का विश्लेषण करते हैं और मन ही मन पूरा चित्र बना लेते हैं।

---विज्ञापन---

मीन राशि: भावनाओं को पढ़ने वाले

मीन राशि के लोग संवेदनशील माने जाते हैं। वे शब्दों से ज्यादा भावनाओं को पढ़ते हैं। अगर कोई व्यक्ति मन से परेशान है, तो मीन राशि का व्यक्ति अक्सर इसे जल्दी समझ लेता है। उनकी चुप्पी दरअसल आसपास के लोगों की ऊर्जा को समझने का तरीका होती है।

कुंभ राशि: ये रखते हैं अलग नजरिया

कुंभ राशि के लोग भीड़ में रहकर भी थोड़े अलग रहते हैं। वे किसी दर्शक की तरह स्थिति को देखते हैं। वे हर व्यवहार के पीछे का कारण समझने की कोशिश करते हैं। इसलिए वे पहले सुनते और देखते हैं, फिर अपनी राय रखते हैं।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: Shani Dev Blessings: ये 7 संकेत बताते हैं शनि देव हैं प्रसन्न, दे रहे हैं मेहनत और ईमानदारी का इनाम

वृश्चिक राशि: पड़ताल में माहिर

वृश्चिक राशि को अक्सर सबसे रहस्यमयी माना जाता है। ये लोग कम बोलते हैं, लेकिन बहुत गहराई से निरीक्षण करते हैं। सामने वाले के चेहरे के भाव और बॉडी लैंग्वेज से भी कई बातें समझ लेते हैं। इसलिए इन्हें तेज नजर वाला माना जाता है।

कर्क राशि: सतर्कता और सजगता

कर्क राशि के लोग अपने आसपास के माहौल को लेकर सजग रहते हैं। वे यह समझने की कोशिश करते हैं कि कौन भरोसे के लायक है। वे लोगों की बातों को ध्यान से सुनते हैं और पुरानी बातें भी याद रखते हैं।

मकर राशि: गंभीर लेकिन बेहद चतुर

मकर राशि के लोग स्वभाव से गंभीर और व्यवहारिक होते हैं। वे बेवजह की बातचीत में समय नहीं गंवाते। किसी भी जगह वे पहले माहौल को देखते हैं। फिर तय करते हैं कि किससे कितनी बात करनी है।

खामोशी बन जाती है ताकत!

ज्योतिष मानता है कि शांत रहकर निरीक्षण करने की आदत कई बार बड़ी ताकत बन जाती है। ऐसे लोग जल्दबाजी में प्रतिक्रिया नहीं देते। वे जानकारी जुटाते हैं और सही समय पर निर्णय लेते हैं। यही कारण है कि कई बार साइलेंट ऑब्जर्वर लोगों को बेहतर सलाहकार और रणनीतिक सोच वाला माना जाता है।

यह भी पढ़ें: Eating With Left Hand: बाएं हाथ से भोजन करना क्यों माना गया है अशुभ? जानिए क्या कहते हैं धर्मशास्त्र

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है और केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

First published on: Mar 16, 2026 05:55 PM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.