Zodiac Personality Traits: यह आपने भी नोटिस किया होगा कि आपके आसपास कुछ लोग ऐसे होते हैं, जो आपकी हर बात, यहां तक कि आपके सबसे गहरे राज भी आसानी से जान लेता है? लेकिन जब बात उनकी अपनी आती है, तो वे पूरी तरह चुप हो जाते हैं. वे एक बंद किताब की तरह बन जाते हैं. ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, ऐसा केवल कुछ राशियों के लोग ही करते हैं. इन राशियों के जातकों में दूसरों के मन की बात पढ़ने की अद्भुत क्षमता होती है. वे लोगों को बोलते हुए ही उनके मन की उलझनों और रहस्यों को भांप लेते हैं. लेकिन जब बात अपने दिल की होती है, तो वे किसी को भी अपने करीब नहीं आने देते हैं. आइए जानते हैं, राशि चक्र की 12 राशियों में से वे 3 खास राशियां कौन-सी हैं, जिन्हें ‘रहस्यों की तिजोरी’ कहा जाता है और जिनसे अपने राज छिपाना लगभग नामुमकिन होता है?
यह भी पढ़ें: Raksha Bandhan 2026: 28 अगस्त को राखी बांधने के दो समय हैं शुभ, जानें सही मुहूर्त और नियम
वृश्चिक: राज छुपाने में माहिर
वृश्चिक राशि के लोग दूसरों के राज जानने और उन्हें छुपाने में सबसे आगे हैं. उनमें लोगों के मन की बात तुरंत भांपने की अद्भुत क्षमता होती है. यह मंगल ग्रह के प्रभाव से होता है, जिन्हें सेनापति का दायित्व प्राप्त है. इनसे आप कितना भी कुछ छिपाने की कोशिश करें, ये लोग आपकी आंखों और बॉडी लैंग्वेज से सब कुछ पढ़ लेते हैं, जैसे कि आपको स्कैनिंग कर लिया हो. लेकिन ये अपने बारे में कभी कुछ नहीं बताते है.
वृश्चिक राशि के लोगों का दिल एक गहरे समुद्र की तरह है, जिसकी गहराई को कोई नहीं जान पाता है. ये अपने राज और रहस्यों को मौत के घाट तक नहीं उतारते हैं और सबसे बड़ी बात यह है कि इनके चेहरे को देखकर कभी पता नहीं चलता कि उनके दिमाग में क्या चल रहा है. इनकी चुप्पी ही इनकी सबसे बड़ी ताकत होती है और और ये हमेशा सतर्क रहते हैं कि उनकी बात कोई न जान पाए.
यह भी पढ़ें: Nimbu Mirchi: घर या दुकान के बाहर नींबू-मिर्ची कब लगाएं? जानें सही दिन, समय, उतारने और फेंकने का तरीका
मकर: गंभीरता के पीछे गहराई
मकर राशि के लोग बेहद गंभीर और व्यावहारिक होते हैं. इसकी वजह हैं, उनके स्वामी ग्रह शनि, जो स्वयं बेहद संजीदा हैं.. यही कारण है कि इस राशि के लोग अपनी भावनाओं को कभी बाहर नहीं आने देते. बाहर से तो वे बहुत शांत दिखते हैं, लेकिन अंदर से वे लोगों की हर गतिविधि पर नजर रखते हैं.
ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक दूसरों की कमजोरियों और राजों को समझना मकर राशि के लोगों की आदत होती है. बात करते समय वे सामने वाले को खोलते चले जाते हैं और बिना कुछ कहे उनकी पूरी कहानी जान लेते हैं. लेकिन मकर राशि के लोग अपने जीवन के बारे में किसी को कुछ नहीं बताते है. इसके एक एक खास बात यह भी है कि असल में ये लोगों के राजदारी की बातों को अपनी तिजोरी में बंद करके रखते हैं और उनका इस्तेमाल समय आने पर करते हैं.
यह भी पढ़ें: Chandra Grahan 2026: चंद्र ग्रहण कब है? जानें, भारत में दिखेगा या नहीं; क्या होगा सूतक काल?
मिथुन: बातों के जाल में उलझाने वाले
बुध ग्रह के प्रभाव के कारण मिथुन राशि के लोग तेज दिमाग और बातों के पक्के होते हैं. वे इतनी चालाकी से बातें करते हैं कि सामने वाला बिना कुछ जाने अपने सारे राज बता देता है. उनकी बातचीत का अंदाज ही कुछ ऐसा होता है कि लोग उन पर भरोसा कर बैठते हैं और अपनी गहरी से गहरी बातें साझा कर देते हैं. लेकिन मिथुन राशि के लोग अपनी असली बातें कभी किसी को नहीं बताते हैं.
यह कई दफा ऑब्जर्व किया गया है कि मिथुन राशि के लोग हर किसी को अलग-अलग रूप दिखाते हैं. कभी भी अपनी पूरी तस्वीर सामने नहीं आने देते है. ये बड़ी सफाई से अपनी निजी जिंदगी को दूसरों से छुपाकर रखते हैं. लोग हमेशा उनकी असली पहचान को लेकर कन्फ्यूज रहते हैं. इनसे दोस्ती करना तो आसान है, लेकिन इनके दिल की बात निकालना किसी के बस की बात नहीं होती है.
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक शास्त्र पर आधारित है और केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.
संबंधित खबरें
आज कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें 12 अक्टूबर 2026 का राशिफल
36 mins agoआज नवरात्रि का आरंभ, जानिए कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें राशिफल
23 hrs agoतुला और मकर राशि के लिए जरूरी सलाह, पंडित सुरेश पांडेय से जानिए
1 day agoअमावस्या पर इन 5 राशियों को रहना होगा सावधान, पढ़ें आज का राशिफल
1 day agoपितरों को प्रसन्न करने के लिए पितृ अमावस्या के उपाय, शुभ फल देंगे पितृ
2 days agoशुक्रवार को इन 4 राशियों के लिए बनेंगे धनलाभ के योग, पढ़ें आज का राशिफल
2 days agoआज इन 3 राशियों को रहना होगा सावधान, पढ़ें 8 अक्टूबर 2026 का राशिफल
4 days agoकरियर-कारोबार के लिए अच्छा रहेगा इन 5 राशियों का दिन, पढ़ें आज का राशिफल
4 days agoलीडरशिप क्वालिटी से भरे होते हैं इन 2 मूलांक के लोग, हासिल करते हैं सफलता
5 days agoइंदिरा एकादशी पर इन 4 राशियों के लिए अच्छा रहेगा दिन, पढ़ें आज का राशिफल
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines