Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

ज्योतिष

Kaalsarp Dosh: भिखारी को भी करोड़पति बना देता है कालसर्प योग, बस कर लें ये छोटा सा काम

कालसर्प दोष से होते हैं ये नुकसान सबसे पहली बात तो हमें यह समझनी होगी कि जिस भी जन्मकुंडली में यह दोष होता है, वह जातक दृढ़ निश्चयी होता है। वह जिस भी काम को करने की ठान लेता है, उसे पूरा करके ही दम लेता है। यदि वह गलत काम करने की सोच लें […]

Author
Edited By : Sunil Sharma Updated: Feb 2, 2023 12:27
kaal sarp dosh, kaal sarp dosh puja, kaalsarp yog, kaalsarp puja

कालसर्प दोष से होते हैं ये नुकसान

सबसे पहली बात तो हमें यह समझनी होगी कि जिस भी जन्मकुंडली में यह दोष होता है, वह जातक दृढ़ निश्चयी होता है। वह जिस भी काम को करने की ठान लेता है, उसे पूरा करके ही दम लेता है। यदि वह गलत काम करने की सोच लें तो फिर उसे कोई नहीं रोक सकता। राहु भी छाया ग्रह होने के कारण व्यक्ति भ्रमित स्थिति में रखता है। इसी वजह से व्यक्ति सही निर्णय नहीं ले पाता और गलतियां कर बैठता है। इन्हीं वजहों से जातक के कॅरियर, बिजनेस, फैमिली और लव लाइफ में बार-बार दिक्कतें आती रहती हैं।

यह भी पढ़ेंः Jyotish Tips: रसोई में रखी चीनी भी बदल सकती है भाग्य, करना है यह उपाय

---विज्ञापन---

इन सरल उपायों से भी शुभ बन सकता है यह दोष (Kaalsarp Dosh Ke Upay)

यदि आप इस दोष का निवारण करना चाहते हैं तो इसके लिए ज्यादा तामझाम की जरूरत नहीं है। इसके लिए कुछ बहुत ही आसान उपाय दिए गए हैं जो इसे शुभ बना देंगे। जानिए इनके बारे में

  1. यदि आप प्रतिदिन भगवान शिव पर जल चढ़ाते हैं तो यह दोष दूर हो जाता है।
  2. इसी प्रकार प्रदोष का व्रत रखने तथा “ॐ नम: शिवाय” का जप करने से भी यह शुभ असर देने लगता है।
  3. कुष्ठ रोगियों, असहाय व विकलांगों तथा सर्पों, कुत्तों की सेवा करने से भी यह दोष शुभ बन जाता है।
  4. यदि संभव हो तो आप इसके सम्पूर्ण निराकरण के लिए श्रावण माह में रूद्राभिषेक भी करवा सकते हैं।

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।

---विज्ञापन---
First published on: Feb 02, 2023 12:25 PM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.