हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Lucky Zodiac Sign: बुध-शुक्र ने बनाया दुर्लभ योग, नोटों से ठसाठस भरी रहेगी इन 3 राशियों की जेब

Lucky Zodiac Sign: 10 नवंबर की सुबह से शुक्र और बुध ग्रह ने एक बेहद दुर्लभ योग बनाया, जिसे अनडेसाइल योग कहा जाता है. ज्योतिषाचार्य हर्षवर्धन शांडिल्य के अनुसार, इस योग से 3 राशियों के जातकों को अचानक धन लाभ मिलने की संभावना है, साथ ही प्रेम संबंधों में संवाद सुधरेगा. आइए जानते हैं, ये लकी राशियां कौन-सी हैं?

विज्ञापन

Lucky Zodiac Sign: द्रिक पंचांग के अनुसार, सोमवार 10 नवंबर, 2025 की सुबह में 06:02 AM बजे ग्रहों के राजकुमार बुध और सुख, वैभव और प्रेम के दाता ग्रह शुक्र ने एक बेहद दुर्लभ योग का निर्माण किया है. इस योग को ज्योतिष शास्त्र में अनडेसाइल योग या एस्पेक्ट (Undecile Aspect) कहते हैं. यह योग तब बनता है, जब कोई दो ग्रह एक-दूसरे से लगभग 32.73° या मोटे तौर पर 33 डिग्री पर स्थित होते हैं.

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, जब दो ग्रह अनडेसाइल योग में होते हैं, तो उनकी ऊर्जाएं अनोखे, रचनात्मक और आध्यात्मिक तरीके से जातक असर डालती हैं. यह योग आध्यात्मिक स्तर पर यह योग व्यक्ति को मनोविज्ञान और संबंधों की सूक्ष्म समझ देता है. यही कारण है कि वेस्टर्न एस्ट्रोलॉजी में इसे एस्पेक्ट ओर डिवाइन इनसाइट (Aspect of Divine Insight) कहते हैं.

अनडेसाइल योग का राशियों पर असर

ज्योतिषाचार्य हर्षवर्धन शांडिल्य के अनुसार, शुक्र और बुध के बीच अनडेसाइल योग (Undecile Aspect) से जातक को सौंदर्य, बुद्धि, संवाद और रचनात्मकता में नई दिशा मिलती है. शुक्र-बुध के इस योग से 3 राशियों के जातकों को अचानक धन लाभ हो सकता है. प्रेम संबंधों में संवाद बेहतर होगा, जिससे रिश्ते मजबूत बनेंगे, साथ ही व्यापारिक वार्ताओं में सफलता और नए संपर्कों से लाभ मिलेगा. आइए जानते हैं, ये भाग्यशाली राशियां कौन-सी हैं?

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: Hastrekha Secrets: हाथ की यह रेखा दिलाती है सरकारी नौकरी, जानें हथेली में इसका सही स्थान

वृषभ राशि

वृषभ राशि वालों के लिए यह योग बेहद लाभकारी साबित होगा. आपकी बुद्धि और संवाद क्षमता बढ़ेगी. नए संपर्कों और नेटवर्किंग से व्यापार में फायदा होगा. प्रेम संबंधों में समझदारी बढ़ेगी और रिश्तों में मधुरता आएगी. अचानक धन लाभ के योग बन रहे हैं. इस समय निवेश और नई योजनाओं में सफलता मिलने की संभावना है. व्यक्तिगत विकास और शिक्षा के नए अवसर भी सामने आएंगे. मानसिक शांति और संतुलन के लिए यह समय अनुकूल है.

विज्ञापन

कन्या राशि

कन्या राशि के जातकों के लिए यह अनडेसाइल योग समय सौभाग्य और रचनात्मकता लेकर आएगा. कार्यक्षेत्र में आपके विचारों को सराहा जाएगा. पुराने और नए प्रोजेक्ट्स में सफलता मिलने के योग हैं. प्रेम जीवन में संवाद बेहतर होगा और संबंधों में संतुलन आएगा. आर्थिक दृष्टि से अचानक लाभ मिलने की संभावना है. व्यापार या नौकरी में नई जिम्मेदारी मिल सकती है. सामाजिक जीवन में मान-सम्मान बढ़ेगा और मित्रों से सहयोग मिलेगा. स्वास्थ्य और ऊर्जा के मामले में भी सुधार दिखाई देगा.

मीन राशि

मीन राशि वालों के लिए यह अनडेसाइल योग आकर्षक अवसरों और लाभ के संकेत देता है. आपकी कल्पनाशक्ति और रचनात्मक सोच काम आएगी. निवेश और व्यापार में फायदा होगा. प्रेम संबंधों में प्रेम और समझ बढ़ेगी. अचानक धन लाभ या छोटे-छोटे आर्थिक अवसर मिल सकते हैं. यह समय नई योजनाओं में आगे बढ़ने का भी अनुकूल है. सृजनात्मक और कलात्मक परियोजनाओं में सफलता मिलने के योग हैं. परिवार और घर में खुशहाली बनी रहेगी.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: Lucky Gemstone: इस रत्न को पहनते ही खुलते हैं धन और तरक्की के रास्ते, कर्ज से फौरन मिलती है राहत

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है और केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

विज्ञापन

संबंधित खबरें

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shyamnandan

श्यामनंदन कुमार News24.com में चीफ सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामनंदन ज्योतिष, अंक शास्त्र, सामुद्रिक शास्त्र, पर्व-त्योहार सहित भारतीय धर्म-संस्कृति के जानकार पत्रकार हैं. उन्होंने पत्रकारिता में एम.ए. की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय (BHU) से की है और ज्योतिष का अध्ययन भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से किया है. अपने पेशे में डिजिटल करियर की शुरुआत उन्होंने एनडीटीवी कन्वर्जेंन्स के साथ की. श्यामनंदन हिंदुस्तान टाइम्स, बंसल न्यूज (भोपाल) जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स के साथ भी जुड़े रहे हैं. उन्होंने देश के प्रसिद्ध संतों के सत्संग और समागम की रिपोर्टिंग की है.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola