साल 2025 में 13 अप्रैल की सुबह 6 बजकर 31 पर सौंदर्य, यश, वैभव और भोग विलास के कारक शुक्र मार्गी होने जा रहे हैं। वे बीते 2 मार्च की सुबह 6 बजकर 4 मिनट पर मीन राशि में वक्री हुए थे। अब वे अप्रैल में इसी राशि में मार्गी होने वाले हैं। शुक्र के मार्गी होने से कुछ राशि वालों के जीवन में बहार आना तय है।
ज्योतिष के अनुसार जब शुक्र मार्गी मतलब सीधी चाल चलने लगते हैं तो उनकी एनर्जी खुलकर काम करती है। इसके प्रभाव से कई राशि वालों को लाभ होता है। शुक्र जब मीन राशि में आते हैं तो प्रेम, कला, धन और मानसिक शांति को बढ़ावा देते हैं, आइए जानते हैं कि मीन राशि में शुक्र का मार्गी होना किन राशि वालों के लिए अच्छा रहने वाला है।
वृषभ राशि
शुक्र वृषभ राशि के स्वामी है। शुक्र वृषभ राशि वालों के एकादश भाव में मार्गी होंगे। शुक्र के मार्गी होने से वृषभ राशि वालों की आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। इसके साथ ही इनकम के नए स्रोत भी बनेंगे। नेटवर्किंग और सोशल कनेक्शन से आपको लाभ होगा। बिजनेस ग्रोथ के चांस बनेंगे।
कर्क राशि
कर्क राशि वालों के नवम भाव में शुक्र के मार्गी होने का असर होगा। आपका भाग्य मजबूत होगा। यह समय आपके लिए लकी रहेगा। विदेश यात्रा के योग बनेंगे और करियर में ग्रोथ होगी। धार्मिक और आध्यात्मिक गतिविधियों में आपकी रुचि बढ़ेगी।
वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि वालों के पंचम भाव पर शुक्र के मार्गी होने का असर पड़ेगा। लव लाइफ में रोमांस और मिठास बढ़ेगी। एक्टिंग, मीडिया या आर्ट्स जैसी क्रिएटिव फील्ड से अगर आप जुड़े हुए हैं तो यह समय आपके लिए बेस्ट रहेगा। बच्चों से जुड़ी खुशखबरी आपको मिलेगी।
मकर राशि
शुक्र के मार्गी होने का असर मकर राशि के तीसरे भाव पर पड़ेगा। इसके चलते आपकी कम्युनिकेशन स्किल अच्छी होगी, जिससे पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ में आपको लाभ मिलेगा। मार्केटिंग, मीडिया और पब्लिक डीलिंग और सेल्स में शानदार ग्रोथ मिलेगी। छोटी-छोटी ट्रिप पर आप जा सकते हैं, जो आपके लिए फायदेमंद रहेंगी।
मीन राशि
मीन राशि में ही शुक्र मौजूद रहेंगे। इस कारण मीन राशि वालों का आत्मविश्वास हाई लेवल पर रहेगा। आपके अंदर की अट्रैक्शन पावर बढे़गी। आपको नई संभावनाएं मिल सकती हैं। हेल्थ और ओवरऑल पर्सनैलिटी में निखार आएगा। लवलाइफ और रिलेशनशिप में पॉजिटिव चेंज होगा।
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।
ये भी पढ़ें- ऋषि के साथ छल कर पिशाच बन गई थी अप्सरा, मुक्ति के लिए रखा था पापमोचनी एकादशी व्रत!
संबंधित खबरें
पितरों को प्रसन्न करने के लिए पितृ अमावस्या के उपाय, शुभ फल देंगे पितृ
3 hrs agoशुक्रवार को इन 4 राशियों के लिए बनेंगे धनलाभ के योग, पढ़ें आज का राशिफल
6 hrs agoआज इन 3 राशियों को रहना होगा सावधान, पढ़ें 8 अक्टूबर 2026 का राशिफल
1 day agoकरियर-कारोबार के लिए अच्छा रहेगा इन 5 राशियों का दिन, पढ़ें आज का राशिफल
2 days agoलीडरशिप क्वालिटी से भरे होते हैं इन 2 मूलांक के लोग, हासिल करते हैं सफलता
3 days agoइंदिरा एकादशी पर इन 4 राशियों के लिए अच्छा रहेगा दिन, पढ़ें आज का राशिफल
3 days ago31 अक्टूबर से पहले मीन राशि के लिए शुभ संयोग, कर लें जरूरी काम
4 days agoसोमवार के दिन इन 5 राशियों को मिलेगा धनलाभ, पढ़ें आज का राशिफल
4 days agoधनु राशि के लिए जरूरी उपाय, इन्हें करने से मिलेगा भाग्य का साथ
5 days agoसिंह राशि के लिए सलाह, इन उपायों को करने से बढ़ेगा मान-सम्मान
5 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines