Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

ज्योतिष

5 रामबाण टोटके जो दूर करेंगे आपकी चिंता, मिटाएंगे कष्ट

Tone Totke: दुनिया की लगभग सभी सभ्यताओं में ईश्वर को प्रसन्न करने और अपनी मनोकामनाओं की पूर्ति के लिए अलग-अलग उपायों का प्रयोग होता रहा है। इन उपायों को भारत में टोटका भी कहा जाता है। जानिए ऐसे ही कुछ टोटकों के बारे में जो आपके भाग्य को बदल सकते हैं। यह भी पढ़ें: फटाफट […]

Author
Edited By : Sunil Sharma Updated: Aug 24, 2023 12:11
jyotish tips, astrology, astrology tips, tone totke, tantra mantra
Image Credit: Wikimedia Commons

Tone Totke: दुनिया की लगभग सभी सभ्यताओं में ईश्वर को प्रसन्न करने और अपनी मनोकामनाओं की पूर्ति के लिए अलग-अलग उपायों का प्रयोग होता रहा है। इन उपायों को भारत में टोटका भी कहा जाता है। जानिए ऐसे ही कुछ टोटकों के बारे में जो आपके भाग्य को बदल सकते हैं।

यह भी पढ़ें: फटाफट करोड़पति बनने के लिए पूर्णिमा पर करें ये काम, किस्मत खुद रास्ता बनाएगी

---विज्ञापन---

इन टोटकों से दूर होंगी सारी समस्याएं (Tone Totke)

  1. धन के अभाव में काम अटक रहे हों तो काली मिर्च के 5 दाने लेकर अपने सिर पर से 7 बार घुमाएं। अब चार दानों को चारों दिशाओं में तथा पांचवी काली मिर्च को आकाश में उछाल दें। इस टोटके से तुरंत धन लाभ होगा।
  2. एकादशी को शुभ मुहूर्त में सुबह के समय मां दुर्गा को गुड़हल का पुष्प चढ़ा कर दूध से बनी मिठाई का भोग लगाएं। इससे भी धन की आवक शुरू होती है।
  3. प्रतिदिन सायंकाल किसी मंदिर में स्थित पीपल के वृक्ष के निकट देसी घी का दीपक जलाएं। इसके प्रभाव से बहुत जल्द धन मिलने लगेगा और अन्य समस्याएं भी दूर होंगी।
  4. यदि हमेशा ही बिना वजह टेंशन बनी रहती है तो रोजाना सुबह शिवलिंग पर थोड़ा सा कच्चा दूध मिलाए गए जल से अभिषेक करें। इससे आपकी सभी चिंताओं का तुरंत निराकरण होगा और भाग्योदय में आ रही बाधाएं भी दूर होंगी।
  5. पीपल के एक पत्ते पर ‘राम’ नाम लिख कर उस पर मावे या दूध से बनी मिठाई रख कर हनुमानजी के सामने रख दें। अब उनसे अपने कष्टों का निवारण करने की प्रार्थना करें। जल्दी ही आपको राहत मिलेगी।

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।

---विज्ञापन---
First published on: Jul 28, 2023 04:09 PM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.