Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

ज्योतिष

Lucky Zodiac Signs: भानु सप्तमी पर बना शुभ योगों का संयोग, चमक सकती है इन 3 राशियों की किस्मत

भानु सप्तमी का सूर्यदेव को समर्पित पर्व है, जो आज मनाया जा रहा है। जब यह शुभ दिन सर्वार्थ सिद्धि योग और रवि पुष्य योग जैसे अत्यंत पुण्यकारी योगों के साथ आता है, तो इसका प्रभाव कई गुना अधिक फलदायी हो जाता है। इन योगों के संयोग से 3 राशियों की किस्मत चमक सकती है।

Author
Edited By : Shyamnandan Updated: May 4, 2025 09:06
bhanu-saptami-gochar-2025-rashifal

वैशाख मास के शुक्ल पक्ष की सप्तमी तिथि 4 मई, 2025 यानी आज है। सप्तमी तिथि के स्वामी भगवान सूर्य हैं और इस दिन भानु सप्तमी पर्व भी मनाया जा रहा है। साथ ही, आज के दिन रविवार भी है। लेकिन, इस दिन की शुभता को और बढ़ाने में सर्वार्थ सिद्धि योग के साथ पुष्य योग का सबसे अधिक योगदान है। रविवार को पुष्य योग का निर्माण होने के कारण यह एक ‘रवि पुष्य योग’ है, जिसे बेहद लाभकारी माना गया है। इन योगों के संयोग से आज 3 राशियों की किस्मत चमक सकती है। आइए जानते हैं, ये 3 राशियां कौन-सी हैं?

मेष राशि

भानु सप्तमी पर मंगल और सूर्य की शुभ दृष्टि से मेष राशि वालों को ऊर्जा, जोश और भाग्य का साथ मिलेगा। व्यापार में अच्छा मुनाफा हो सकता है। कोई पुराना कर्ज या विवाद सुलझ सकता है। स्वास्थ्य में सुधार और नई योजनाओं की शुरुआत के योग हैं। नई नौकरी या अवसर का द्वार खुल सकता है।

---विज्ञापन---

ये भी भी पढ़ें: Vidur Niti: जीवन में नहीं मिलेगी कभी असफलता, नहीं होगी हार; बस किसी से शेयर न करें ये बात

सिंह राशि

सूर्य आपकी राशि का स्वामी है, और भानु सप्तमी पर सूर्य देव की कृपा से आपके जीवन में नई ऊर्जा का संचार होगा। नौकरी में प्रमोशन या मान-सम्मान की संभावना है। नेतृत्व क्षमता बढ़ेगी, जिससे प्रभावशाली निर्णय ले सकेंगे। लंबे समय से रुका हुआ कार्य पूर्ण हो सकता है। सरकारी क्षेत्र से जुड़े जातकों को विशेष लाभ मिल सकता है।

---विज्ञापन---

धनु राशि

भानु सप्तमी पर बन रहे शुभ योग आपके भाग्य भाव को बल दे रहे हैं। गुरु और सूर्य की ऊर्जा आपको विशेष रूप से सहारा देगी। उच्च शिक्षा, विदेश यात्रा या धार्मिक कार्यों में सफलता के योग बन रहे हैं। पारिवारिक जीवन में सुख-शांति बढ़ेगी। निवेश से लाभ हो सकता है, खासकर जमीन-जायदाद से। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी और मानसिक दृढ़ता मिलेगी।

ये भी पढ़ें: केवल मनी प्लांट नहीं, ये 5 पौधे भी धन, समृद्धि और सौभाग्य करते हैं आकर्षित

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

First published on: May 04, 2025 09:06 AM

संबंधित खबरें