Surya Grahan 2026 Rashifal: शनि की राशि कुंभ में लगेगा साल का पहला सूर्य ग्रहण, बड़ी मुसीबत में फंस सकती हैं ये 3 राशियां

Surya Grahan 2026 Rashifal: साल 2026 का पहला सूर्य ग्रहण 17 फरवरी को शनि की कुंभ राशि में लगेगा, जिसका असर कुछ राशियों पर 1 महीने से 6 महीने तक बना रह सकता है। आइए जानते हैं, ये 3 राशियां कौन-कौन सी हैं, जो इस ग्रहण से सबसे अधिक परेशान होंगी और उन्हें पेशेवर और निजी जीवन में किस तरह की मुसीबतों का सामना करना पड़ सकता है?

Surya-Grahan-2026-Rashifal
विज्ञापन

Surya Grahan 2026 Rashifal: द्रिक पंचांग के अनुसार, 17 फरवरी को साल 2026 का पहला सूर्य ग्रहण लगने वाला है. यह सूर्य ग्रहण शनि की राशि कुंभ में लगेगा, जिसमें में 13 फरवरी को गोचर करने वाले हैं. पंचांग के अनुसार, यह सूर्य ग्रहण दोपहर 3 बजकर 26 मिनट से लेकर शाम 7 बजकर 57 मिनट तक रहने वाला है. ज्योतिषाचार्य हर्षवर्द्धन शांडिल्य बताते हैं कि इस सूर्य ग्रहण का असर कुछ राशियों पर लगभग एक महीने से अगले 6 महीने तक बना रह सकता. कुछ जातकों को इसके काफी नकारात्मक प्रभाव भी झेलने पड़ सकते हैं. इन्हें पेशेवर और निजी जीवन में कई तरह की दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है. विशेष कर, 3 राशियों को काफी सावधान रहना होगा। आइए जानते हैं, ये राशियां कौन-सी हैं और इन राशियों के जातक किस मुसीबत में फंस सकते हैं?

मेष राशि

मेष राशि के जातकों के लिए यह सूर्य ग्रहण कुछ परेशानियाँ लेकर आएगा। कार्यक्षेत्र में अचानक बाधाएं आ सकती हैं। सहकर्मियों या उच्च अधिकारियों के साथ मतभेद बढ़ सकते हैं। कोई बड़ा प्रोजेक्ट या योजना अपने समय पर पूरी नहीं हो पाएगी। निजी जीवन में भी तनाव बढ़ सकता है। स्वास्थ्य पर ध्यान देने की आवश्यकता है, विशेषकर सिर और आंखों से जुड़ी समस्याएं हो सकती हैं। आर्थिक मामलों में अनावश्यक खर्च बढ़ सकते हैं और निवेश में सावधानी की जरूरत है। यात्रा के दौरान सतर्क रहें, किसी तरह की दुर्घटना या नुकसान संभव है।

विज्ञापन

कर्क राशि

कर्क राशि के लिए यह ग्रहण भावनात्मक और मानसिक तौर पर चुनौतीपूर्ण रहेगा। पारिवारिक जीवन में झगड़े और मतभेद बढ़ सकते हैं। घर में कुछ अप्रत्याशित घटनाएं हो सकती हैं, जैसे संपत्ति या घर से जुड़ी परेशानी। करियर में काम की गति धीमी हो सकती है और मानसिक तनाव बढ़ सकता है। स्वास्थ्य पर प्रभाव पड़ सकता है, खासकर पेट और पाचन से जुड़ी समस्याएँ। मित्र और सामाजिक संबंधों में विश्वास का संकट हो सकता है। आर्थिक तौर पर भी योजना के बिना खर्च से नुकसान संभव है।

धनु राशि

धनु राशि के जातकों के लिए यह सूर्य ग्रहण काफी चुनौतीपूर्ण रहेगा। पेशेवर जीवन में अचानक बदलाव या नई जिम्मेदारियां अचानक आ सकती हैं, जो मानसिक रूप से थकान पैदा करेंगी। निर्णय लेने में भ्रम और हड़बड़ी से गलतियां हो सकती हैं। पारिवारिक जीवन में असहमति और मनमुटाव बढ़ सकते हैं। स्वास्थ्य पर असर देखने को मिलेगा, विशेषकर हड्डियों और जोड़ों में कमजोरी या चोट का खतरा है। आर्थिक मामलों में सावधानी जरूरी है, अनियोजित खर्च से नुकसान हो सकता है। मानसिक दबाव और चिंता का स्तर बढ़ सकता है, इसलिए मानसिक शांति बनाए रखना आवश्यक है।

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है और केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shyamnandan

Shyamnandan

श्यामनंदन कुमार News24.com में चीफ सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामनंदन ज्योतिष, अंक शास्त्र, सामुद्रिक शास्त्र, पर्व-त्योहार सहित भारतीय धर्म-संस्कृति के जानकार पत्रकार हैं. उन्होंने पत्रकारिता में एम.ए. की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय (BHU) से की है और ज्योतिष का अध्ययन भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से किया है. अपने पेशे में डिजिटल करियर की शुरुआत उन्होंने एनडीटीवी कन्वर्जेंन्स के साथ की. श्यामनंदन हिंदुस्तान टाइम्स, बंसल न्यूज (भोपाल) जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स के साथ भी जुड़े रहे हैं. उन्होंने देश के प्रसिद्ध संतों के सत्संग और समागम की रिपोर्टिंग की है.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ