Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

ज्योतिष

Grah Gochar: सूर्य का राशि तो शुक्र-चंद्र का नक्षत्र गोचर, 15 मार्च को 3 बड़ी ज्योतिषीय घटनाओं से इन 3 राशियों को होगा महालाभ

Grah Gochar 2026: ज्योतिष दृष्टि से 15 मार्च 2026 का दिन खास है क्योंकि इस दिन 3 बड़ी ज्योतिषीय घटनाएं घट रही हैं. चलिए जानते हैं इस दिन किस समय ग्रह सूर्य, शुक्र और चंद्र का गोचर हो रहा है. साथ ही आपको इन गोचर के 3 राशियों पर पड़ने वाले शुभ प्रभाव के बारे में पता चलेगा.

Author
Written By: Nidhi Jain Updated: Mar 8, 2026 21:06
Grah Gochar
Credit- News24 Graphics

Grah Gochar 2026: सूर्य, शुक्र और चंद्र, तीनों ही शुभ ग्रह हैं, जिनका मार्च महीने में एक ही दिन पर गोचर हो रहा है. ग्रहों के राजा सूर्य जहां 15 मार्च 2026 की सुबह 1 बजकर 8 मिनट पर मीन राशि में गोचर करेंगे, वहीं इसी दिन सुबह 10 बजकर 43 मिनट पर सुख-प्रेम के दाता ग्रह शुक्र का रेवती नक्षत्र और मन-माता के दाता चंद्र ग्रह का सुबह 4 बजकर 48 मिनट पर श्रवण नक्षत्र में गोचर होगा.

यहां पर आपको उन 3 राशियों के बारे में पता चलेगा, जिनके जातकों को 15 मार्च 2026 से सूर्य के राशि, जबकि शुक्र-चंद्र के नक्षत्र गोचर से महालाभ होने की संभावना है.

---विज्ञापन---

कर्क राशि (Cancer)-

ग्रह सूर्य के राशि, जबकि शुक्र-चंद्र के नक्षत्र गोचर से कर्क राशि वालों को 15 मार्च 2026 से लाभ होने के योग हैं. खासकर, नई साझेदारी आपके लिए मुनाफे वाली साबित होगी. इसके अलावा आपके बच्चे की सेहत में सुधार होगा और आप ज्यादा वक्त उनके साथ बिताएंगे. हालांकि, परिवारिक जीवन इस दौरान तभी सुखमय रहेगा जब आप कुछ बातों को नजरअंदाज करेंगे.

कन्या राशि (Virgo)-

सूर्य, शुक्र और चंद्र ग्रह के गोचर के शुभ प्रभाव से कन्या राशि वालों को मार्च (2026) में महालाभ होने की संभावना है. एक तरफ जहां आप अपने बिगड़े रिश्ते को संभालने में सफल होंगे, वहीं दूसरी तरफ कुछ न्याय सीखने का मौका मिलेगा. हालांकि, संपत्ति से जुड़े फैसले तभी लाभ पहुंचाएंगे जब आप बड़ों की बात मानेंगे.

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें- Shukra Gochar: 27 अप्रैल को शुक्र गोचर से बदलेंगे 4 राशियों के दिन, पैसों से अकाउंट और खुशियों से घर भरा रहेगा

धनु राशि (Sagittarius)-

कर्क और कन्या के अलावा धनु राशि वालों के लिए भी ग्रह सूर्य, शुक्र और चंद्र का गोचर खुशियां लेकर आएगा. यदि 15 मार्च 2026 के बाद आप कारोबारी फैसले लेंगे तो नुकसान नहीं होगा. इसके अलावा पुराने सौदे बीच-बीच में लाभ पहुंचाएंगे. हालांकि, लव लाइफ को मजबूत बनाने के लिए आपको (धनु राशि वालों) ही प्रयास करना होगा. साथ ही वाणी में नरमी लाएं.

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

First published on: Mar 08, 2026 09:06 PM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.