Surya Gochar 2025: ग्रहों के राजा सूर्य को ज्योतिष शास्त्र में मान-सम्मान, आत्मा, पिता, ऊर्जा, नेतृत्व क्षमता और उच्च पद का कारक माना गया है जो एक तय समय में गोचर करते हैं। सूर्य देव करीब 30 दिन में राशि परिवर्तन करते हैं जिसके बीच दो से तीन बार नक्षत्र गोचर होता है। वैदिक पंचांग के अनुसार आज से 17 दिन बाद 31 मार्च 2025, दिन सोमवार को दोपहर 2:08 मिनट पर सूर्य देव रेवती नक्षत्र में गोचर करेंगे।
बुध और गुरु ग्रह को रेवती नक्षत्र का स्वामी माना जाता है जो नवग्रहों के महत्वपूर्ण अंग हैं। इस समय सूर्य देव पूर्वाभाद्रपद नक्षत्र में विराजमान हैं जिसका स्वामी ग्रह गुरु है। चलिए जानते हैं 31 मार्च 2025 तक किन-किन राशियों को विभिन्न मुश्किलों का सामना करना पड़ेगा।
31 मार्च तक ये 3 राशियां रहेंगी परेशान!
वृषभ राशि
सूर्य गोचर से पहले का समय वृषभ राशि के जातकों के लिए लाभकारी नहीं रहेगा। एक तरफ जहां बिजनेसमैन को तगड़ा नुकसान होगा। वहीं दूसरी तरफ नौकरी कर रहे जातकों को जॉब से निकाला जा सकता है। दुकानदारों के लिए भी आने वाला समय अनुकूल नहीं रहेगा। उन्हें पैसों के लिए तरसना पड़ सकता है। जिन लोगों की उम्र 70 से अधिक है उनको कोई गंभीर रोग हो सकता है। कपल के बीच आए-दिन मनमुटाव बढ़ते जाएंगे जिसके कारण इस साल उनका रिश्ता टूट भी सकता है।
ये भी पढ़ें- Mangal Gochar 2025: मंगल के डबल गोचर से बढ़ेगा इन 3 राशियों का तनाव, रहेगी पैसों की कमी!
मकर राशि
ग्रहों के राजा सूर्य के गोचर से पहले मकर राशि के जातक परेशान रहेंगे। बिजनेस में हो रहे लगातार घाटे के कारण बिजनेसमैन का मानसिक तनाव बढ़ेगा। ज्यादा चिंता करने के कारण सेहत भी खराब हो सकती है। वहीं जो लोग नौकरी करते हैं वो काम में लापरवाही न दिखाएं। नहीं तो उन्हें जॉब से निकाला जा सकता है। प्रेम जीवन से जुड़े फैसले जल्दबाजी में लेना कपल के लिए सही नहीं रहेगा। आने वाले 17 दिन तक घर में तनाव का माहौल बरकरार रहेगा। इसके अलावा रिश्तेदारों से लड़ाई होने की भी संभावना है।
कुंभ राशि
कला, शिक्षा और हेल्थ के क्षेत्र में जुड़े जातकों के लिए ये समय अनुकूल नहीं है। नौकरीपेशा जातकों को नई जिम्मेदारी मिलेगी जिसके कारण वो मानसिक रूप से परेशान रहेंगे। इसके अलावा बॉस से अनबन होने की भी संभावना है। कारोबारी वर्ग पैसों के लिए परेशान रहेंगे। दुकानदार आने वाले 17 दिन तक लोन नहीं लेंगे तो ये उनके लिए अच्छा रहेगा। हाल ही में जिन लोगों का विवाह हुआ है उनका घरवालों से झगड़ा हो सकता है। पहले से यदि कहीं धार्मिक यात्रा पर जाने का प्लान बना हुआ है तो कुछ समय के लिए वो टल सकता है।
ये भी पढ़ें- Video: 31 मार्च से पहले किस मूलांक वालों का चमकेगा भाग्य और कौन होगा परेशान? जानें भविष्यफल और उपाय
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।
संबंधित खबरें
पितरों को प्रसन्न करने के लिए पितृ अमावस्या के उपाय, शुभ फल देंगे पितृ
2 hrs agoशुक्रवार को इन 4 राशियों के लिए बनेंगे धनलाभ के योग, पढ़ें आज का राशिफल
6 hrs agoआज इन 3 राशियों को रहना होगा सावधान, पढ़ें 8 अक्टूबर 2026 का राशिफल
1 day agoकरियर-कारोबार के लिए अच्छा रहेगा इन 5 राशियों का दिन, पढ़ें आज का राशिफल
2 days agoलीडरशिप क्वालिटी से भरे होते हैं इन 2 मूलांक के लोग, हासिल करते हैं सफलता
3 days agoइंदिरा एकादशी पर इन 4 राशियों के लिए अच्छा रहेगा दिन, पढ़ें आज का राशिफल
3 days ago31 अक्टूबर से पहले मीन राशि के लिए शुभ संयोग, कर लें जरूरी काम
4 days agoसोमवार के दिन इन 5 राशियों को मिलेगा धनलाभ, पढ़ें आज का राशिफल
4 days agoधनु राशि के लिए जरूरी उपाय, इन्हें करने से मिलेगा भाग्य का साथ
5 days agoसिंह राशि के लिए सलाह, इन उपायों को करने से बढ़ेगा मान-सम्मान
5 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines