हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

23 अप्रैल से इन 3 राशियों को रहना होगा बेहद संभलकर, सूर्य-चंद्र के अशुभ योग से मन रहेगा अशांत; बिगड़ेंगे काम

बुधवार, 23 अप्रैल 2025 को दोपहर 12:40 बजे सूर्य और चंद्रमा के अशुभ वैधृति योग का निर्माण हो रहा है। यह मन-मस्तिष्क और काम पर नेगेटिव असर डालता है। आइए जानते है, किन 3 राशियों के जातकों को बेहद संभलकर रहने की जरूरत है।

विज्ञापन

बुधवार 23 अप्रैल, 2025 को दोपहर में 12 बजकर 40 मिनट पर सूर्य और चंद्रमा अशुभ वैधृति योग का निर्माण करेंगे। इस योग ज्योतिष शास्त्र में एक अशुभ योग माना गया है, जो मन-मस्तिष्क और कार्यक्षमता दोनों को प्रभावित करता है। सूर्य आत्मा, नेतृत्व और आत्मविश्वास का कारक है, वहीं चंद्रमा मन, भावनाएं और मानसिक स्थिति का प्रतीक होता है। जब ये दोनों ग्रह वैधृति योग में आते हैं, तो व्यक्ति के निर्णय लेने की क्षमता कमजोर हो सकती है और मन में अस्थिरता बढ़ जाती है।

सूर्य और चंद्रमा अशुभ वैधृति योग का राशियों पर असर

23 अप्रैल 2025 को सूर्य और चंद्रमा के अशुभ वैधृति योग का निर्माण होने से विशेष रूप से तीन राशियों पर नकारात्मक असर पड़ने की आशंका है। इन राशियों के जतकलों को इस समय इन जातकों को मानसिक अशांति, कार्यों में रुकावट और पारिवारिक तनाव का सामना करना पड़ सकता है। आइए विस्तार से जानते हैं किन 3 राशियों के जातकों के जीवन पर क्या प्रभाव पड़ेगा?

मिथुन राशि

ये भी पढ़ें: गर्मियों में घर के इस कोने में रखें मिट्टी का घड़ा, मिलेगी शांति और स्वास्थ्य लाभ, दूर होगा धन संकट

विज्ञापन

मिथुन राशि के जातकों के लिए यह समय मानसिक तनाव और उलझनों से भरा हो सकता है। मन बार-बार भटक सकता है और ज़रूरी कार्यों पर फोकस नहीं हो पाएगा। छोटी-छोटी बातों पर ज्यादा सोच-विचार करने की आदत आपको भ्रमित कर सकती है। इस समय कोई बड़ा फैसला लेना आपके लिए नुकसानदायक हो सकता है। बेहतर होगा कि आप ध्यान और प्राणायाम को दिनचर्या में शामिल करें और किसी अनुभवी या विश्वसनीय व्यक्ति से सलाह लेकर ही कोई निर्णय लें। भावनाओं में बहकर निवेश या नौकरी से जुड़ा कोई भी बड़ा कदम न उठाएं।

कन्या राशि

कन्या राशि के लिए यह योग कार्यस्थल पर चुनौतियाँ लेकर आ सकता है। आपकी मेहनत के बावजूद मनचाहा परिणाम न मिल पाने से आत्मविश्वास में गिरावट आ सकती है। बॉस या सहकर्मियों के साथ अनबन होने की भी संभावना बन रही है, जिससे कार्य में रुकावटें आ सकती हैं। ऐसे समय में जरूरी है कि आप अपने कार्यों को समय पर पूरा करने की कोशिश करें और धैर्य बनाए रखें। किसी भी प्रकार की बहस या टकराव से बचें, खासकर प्रोफेशनल माहौल में, वरना नुकसान हो सकता है।

विज्ञापन

मकर राशि

मकर राशि वालों के लिए यह समय स्वास्थ्य और पारिवारिक जीवन को लेकर थोड़ी चिंता का बन सकता है। शारीरिक थकान या छोटी-मोटी स्वास्थ्य समस्याएं आपको परेशान कर सकती हैं। इसके साथ ही परिवार में किसी बात को लेकर तनाव या गलतफहमियों की स्थिति बन सकती है, जिससे मानसिक शांति भंग हो सकती है। इस समय आपको खानपान पर विशेष ध्यान देना चाहिए और परिवार के साथ संवाद बनाए रखना बेहद जरूरी होगा। नकारात्मक सोच और अकेलेपन से दूर रहने की कोशिश करें।

ये भी पढ़ें: Vastu Tips: पूर्व, पश्चिम, उत्तर, दक्षिण दिशा में वास्तु अनुसार लगाएं ये तस्वीरें, होगी तरक्की; बढ़ता ही जाएगा धन

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shyamnandan

श्यामनंदन कुमार News24.com में चीफ सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामनंदन ज्योतिष, अंक शास्त्र, सामुद्रिक शास्त्र, पर्व-त्योहार सहित भारतीय धर्म-संस्कृति के जानकार पत्रकार हैं. उन्होंने पत्रकारिता में एम.ए. की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय (BHU) से की है और ज्योतिष का अध्ययन भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से किया है. अपने पेशे में डिजिटल करियर की शुरुआत उन्होंने एनडीटीवी कन्वर्जेंन्स के साथ की. श्यामनंदन हिंदुस्तान टाइम्स, बंसल न्यूज (भोपाल) जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स के साथ भी जुड़े रहे हैं. उन्होंने देश के प्रसिद्ध संतों के सत्संग और समागम की रिपोर्टिंग की है.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola