गर्मियों में घर के इस कोने में रखें मिट्टी का घड़ा, मिलेगी शांति और स्वास्थ्य लाभ, दूर होगा धन संकट

यदि इस गर्मी में स्वास्थ्य लाभ के साथ-साथ आप घर में सुख-शांति और आर्थिक समृद्धि चाहते हैं, तो मिट्टी का घड़ा जरूर रखें। लेकिन इसे सही दिशा में और पूरी स्वच्छता के साथ ही रखना जरूरी हैं। आइए जानते हैं, कितना चमत्कारी मिट्टी का घड़ा और घर में इसे रखने की सही जगह क्या है?

ghada-or-matka-direction-in-home-as-per-vastu
विज्ञापन

गर्मियों का मौसम आते ही शरीर को ठंडे पानी की जरूरत सबसे ज्यादा महसूस होती है। ऐसे में बहुत से लोग घर और दुकान में मिट्टी का घड़ा या मटका रख लेते हैं। क्योंकि, इसका पानी न सिर्फ प्राकृतिक रूप से ठंडा रहता है, बल्कि सेहत के लिए भी बेहद फायदेमंद होता है। मटके का पानी शरीर के तापमान को नियंत्रित करता है। प्लास्टिक या फ्रिज के पानी की तुलना में यह ज्यादा शुद्ध और स्वास्थ्यवर्धक होता है। इसमें मौजूद प्राकृतिक खनिज तत्व शरीर के लिए लाभकारी होते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि मिट्टी का घड़ा सिर्फ स्वास्थ्य ही नहीं, बल्कि सुख-समृद्धि और धन-लाभ भी दिला सकता है, अगर इसे सही दिशा में रखा जाए?

वास्तु के अनुसार सही दिशा क्या है?

वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर में मिट्टी का घड़ा रखने के लिए सबसे उत्तम दिशा उत्तर-पूर्व यानी ईशान कोण है। यहां मटका रखने से घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। माना जाता है कि यहां मटका रखने से दरिद्रता दूर होती है और धन की वृद्धि होती है। उत्तर दिशा भी पानी का घड़ा रखने के लिए उत्तम मानी जाती है। क्योंकि यह दिशा जल तत्व की मानी जाती है, जिसके देवता वरुण देव हैं। इस दिशा में मटका रखने से धन का प्रवाह बना रहता है।

विज्ञापन

इसके अलावा, उत्तर दिशा को मां लक्ष्मी और कुबेर देवता का प्रिय स्थान भी माना गया है। ऐसे में इस दिशा में मटका रखने से घर में लक्ष्मी का वास बना रहता है और परिवार के सदस्यों में मानसिक शांति बनी रहती है।

मटके से जुड़े जरूरी नियम और सावधानियां

मटका कभी खाली न हो: हमेशा इसमें पानी भरा होना चाहिए। खाली मटका नकारात्मक ऊर्जा को आकर्षित करता है।

विज्ञापन

साफ-सफाई का रखें ध्यान: जिस स्थान पर मटका रखा गया हो, वहां की सफाई बहुत जरूरी है। गंदगी, कूड़ा या गंदे जूते-चप्पलों के पास मटका रखना अशुभ माना जाता है।

शौचालय या स्टोर रूम के पास न रखें: इन स्थानों को वास्तु में अशुद्ध माना गया है, और यहां मटका रखने से इसके लाभ नहीं मिलते।

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shyamnandan

Shyamnandan

श्यामनंदन कुमार News24.com में चीफ सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामनंदन ज्योतिष, अंक शास्त्र, सामुद्रिक शास्त्र, पर्व-त्योहार सहित भारतीय धर्म-संस्कृति के जानकार पत्रकार हैं. उन्होंने पत्रकारिता में एम.ए. की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय (BHU) से की है और ज्योतिष का अध्ययन भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से किया है. अपने पेशे में डिजिटल करियर की शुरुआत उन्होंने एनडीटीवी कन्वर्जेंन्स के साथ की. श्यामनंदन हिंदुस्तान टाइम्स, बंसल न्यूज (भोपाल) जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स के साथ भी जुड़े रहे हैं. उन्होंने देश के प्रसिद्ध संतों के सत्संग और समागम की रिपोर्टिंग की है.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ