Vastu Tips: पूर्व, पश्चिम, उत्तर, दक्षिण दिशा में वास्तु अनुसार लगाएं ये तस्वीरें, होगी तरक्की; बढ़ता ही जाएगा धन

यदि आप चाहते हैं कि आपके जीवन में सुख-समृद्धि बनी रहे, तो तस्वीरों और पेंटिंग्स का चयन करते समय वास्तु शास्त्र का ध्यान जरूर रखें। आइए जानते हैं, किस दिशा में सही तस्वीरें लगाकर आप न सिर्फ अपने घर की सुंदरता बढ़ा सकते हैं, बल्कि सकारात्मक ऊर्जा और धन वृद्धि का मार्ग भी खोल सकते हैं।

vastu-tips-for-pictures-and-paintings-in-hindi

हम सभी चाहते हैं कि हमारे घर में सुख, शांति, समृद्धि और सकारात्मक ऊर्जा बनी रहे। घर को सजाने के लिए जब हम दीवारों पर पेंटिंग्स लगाते हैं, तो वह केवल सजावट का हिस्सा नहीं होतीं, बल्कि उनका सीधा असर हमारे जीवन पर भी पड़ता है। वास्तु शास्त्र के अनुसार, पेंटिंग्स और तस्वीरें हमारे आसपास की ऊर्जा को प्रभावित करती हैं और अगर इन्हें सही दिशा में लगाया जाए, तो तरक्की, धन और खुशहाली का मार्ग खुलता है।

विज्ञापन

सौभाग्य-समृद्धि में होगी वृद्धि

पूर्व दिशा को उगते सूर्य की दिशा माना जाता है, जो नई शुरुआत और ऊर्जा का प्रतीक है। इस दिशा में उगते हुए सूर्य की तस्वीर, भगवान सूर्य की छवि या सूर्यवंशी प्रभु श्रीराम का दरबार लगाना बेहद शुभ माना जाता है। इससे सौभाग्य और समृद्धि में वृद्धि होती है।

विज्ञापन

आएगी आर्थिक मजबूती

पश्चिम दिशा में ऊँची इमारतों या भव्य भवनों की तस्वीर लगाने से धन आगमन होता है और आर्थिक स्थिति मजबूत होती है। यह दिशा मेहनत का फल दिलाने वाली मानी जाती है, इसलिए यहां ऐसी तस्वीरें लगाएं जो उन्नति और स्थिरता दर्शाएं।

विज्ञापन

मिलेंगे करियर में नए अवसर

उत्तर दिशा करियर और नए अवसरों से जुड़ी होती है। इस दिशा में बहते झरने, हरे-भरे पेड़ या फूलों की तस्वीरें लगाना फायदेमंद होता है। ये चित्र न केवल मानसिक शांति देते हैं बल्कि करियर में सफलता और आर्थिक उन्नति भी दिलाते हैं।

मिलेगी तरक्की और बढ़ेगा धन

दक्षिण दिशा में मनी ट्री, सिक्कों की तस्वीर या पैसों से जुड़ी पेंटिंग लगाना शुभ होता है। इससे धन लाभ के रास्ते खुलते हैं और व्यक्ति को लगातार तरक्की मिलती रहती है।

विज्ञापन

इससे आएगी पारिवारिक स्थिरता

प्रेम और सकारात्मक माहौल के लिए परिवार की खुशहाल तस्वीरें उत्तर, पूर्व या उत्तर-पूर्व दिशा में लगाएं। इससे घर में स्थिरता आती है, रिश्ते मजबूत होते हैं और आपसी सामंजस्य बना रहता है।

कुछ विशेष शुभ तस्वीरें और उनकी दिशाएं

  • बुद्ध की तस्वीर: पूर्व या उत्तर-पूर्व में लगाएं, जिससे घर में शांति बनी रहे।
  • मोर की तस्वीर: दक्षिण दिशा में लगाएं, भाग्य का साथ मिलेगा।
  • कमल की तस्वीर: उत्तर-पूर्व में लगाने से मानसिक संतुलन और लाभ मिलता है।

ध्यान रखें ये भी बातें

  • हमेशा साफ-सुथरी, अच्छी हालत वाली पेंटिंग ही लगाएं।
  • टूटी-फूटी या फीकी तस्वीरें घर में न रखें।
  • अच्छी ऊर्जा के लिए नियमित रूप से तस्वीरों को साफ करते रहें।

ये भी पढ़ें: पंच केदार धाम का रहस्य जहां पांडवों ने की थी खेती, आज भी बर्फीली भूमि पर अपने आप उगती है धान की फसल

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shyamnandan

Shyamnandan

श्यामनंदन कुमार News24.com में चीफ सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामनंदन ज्योतिष, अंक शास्त्र, सामुद्रिक शास्त्र, पर्व-त्योहार सहित भारतीय धर्म-संस्कृति के जानकार पत्रकार हैं. उन्होंने पत्रकारिता में एम.ए. की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय (BHU) से की है और ज्योतिष का अध्ययन भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से किया है. अपने पेशे में डिजिटल करियर की शुरुआत उन्होंने एनडीटीवी कन्वर्जेंन्स के साथ की. श्यामनंदन हिंदुस्तान टाइम्स, बंसल न्यूज (भोपाल) जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स के साथ भी जुड़े रहे हैं. उन्होंने देश के प्रसिद्ध संतों के सत्संग और समागम की रिपोर्टिंग की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ