Add News 24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

ज्योतिष

Surya Budh Yuti: सूर्य-बुध की युति से इन राशियों को होगा जबरदस्त धनलाभ, शुभ संयोग से पलटेगी किस्मत

Surya Budh Yuti: बुद्धि और व्यापार के दाता बुध और आत्मविश्वास, तेज और जीवन ऊर्जा के दाता सूर्य ग्रह दोनों कुंभ राशि में युति करने वाले हैं. इन दोनों ग्रहों की युति से बुधादित्य योग का निर्माण होगा जो कई राशियों को सुख-समृद्धि प्रदान करेगा.

Author
Edited By : Aman Maheshwari Updated: Mar 1, 2026 15:50
Surya Budh Yuti
Photo Credit- News24GFX

Surya Budh Yuti: वैदिक ज्योतिष के अनुसार, सूर्य और बुध की युति होने से बुधादित्य योग बनेगा जो कई राशियों के लिए शुभ होगा. 7 मार्च 2026, दिन शनिवार को शाम 4 बजकर 29 मिनट पर सूर्य और बुध ग्रह दोनों 0 डिग्री पर होंगे. ऐसे में इन दोनों की युति दृष्टि बनेगी. सूर्य और बुध ग्रह ग्रह की युति दृष्टि से 5 राशि के जातकों का खास लाभ होगा. इन राशियों का भाग्योदय होगा और आर्थिक लाभ मिलेगा. धनलाभ के योग बनेंगे और सुख-समृद्धि की प्राप्ति होगी.

मेष राशि

मेष राशि वालों को करियर में नए अवसर मिलेंगे और नौकरी के योग बनेंगे. सरकारी नौकरी की तैयार कर रहे लोगों को सफलता मिल सकती है. भाग्य का साथ मिलेगा और धनलाभ के योग बनेंगे. आपके काम की सराहना होगी.

---विज्ञापन---

मिथुन राशि

मिथुन राशि के लोगों के लिए सूर्य और बुध की युति लाभकारी साबित होगी. व्यापार करने वाले लोगों को इस युति के प्रभाव से लाभ होगा. निवेश करने से फायदा होगा. आपका अटका हुआ पैसा वापस मिल सकता है. इससे आर्थिक पक्ष मजबूत होगा. बिगड़े हुए काम पूरे होंगे.

ये भी पढ़ें – Holi Lucky Zodiac Signs: रंगों के संग होगी पैसों की बरसात, होली पर बन रहे राजयोग से इन राशियों की बल्ले-बल्ले

---विज्ञापन---

सिंह राशि

बुधादित्य राजयोग के बनने से सिंह राशि वालों के आत्मविश्वास में वृद्धि होगी. पैतृक संपत्ति से लाभ मिल सकता है. राजनीति से जुड़े लोगों को कोई बड़ा पद मिल सकता है. यह आपके लिए बहुत ही शुभ साबित होगा.

तुला राशि

तुला राशि वालों के लिए आमदनी के नए स्रोत बनेंगे. कमाई बढ़ने से आर्थिक स्थिति बेहतर होगी. कार्यक्षेत्र पर वरिष्ठ अधिकारियों का सहयोग मिलेगा. आपको इस शुभ योग से आर्थिक लाभ मिल सकता है.

धनु राशि

धनु राशि के जातकों के लिए सूर्य और बुध की युति लाभकारी सिद्ध होगी. आर्थिक तौर पर लाभ मिलेगा. आप धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं. शिक्षा के क्षेत्र में बेहतर प्रदर्शन करेंगे. धनु राशि वालों के साहस और पराक्रम में वृद्धि हो सकती है.

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

First published on: Mar 01, 2026 03:50 PM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.