---विज्ञापन---

ज्योतिष angle-right

Surya Gochar: सूर्य ने किया आर्द्रा नक्षत्र में प्रवेश, इन 4 राशियों को मिलेगा किस्मत का साथ, करियर में मिलेगा सफलता

Surya Gochar: ग्रहों के राशि बदलने और नक्षत्र परिवर्तन से व्यक्ति के जीवन पर असर देखने को मिलता है. सूर्य ग्रह ने आज आर्द्रा नक्षत्र में प्रवेश किया है. सूर्य के आर्द्रा नक्षत्र में गोचर करने से कई राशियों के लिए लाभ के योग बनेंगे. आइये इन लकी राशियों के बारे में जानते हैं.

---विज्ञापन---

Surya Gochar Today: आज 22 जून 2026 सोमवार का दिन वैदिक ज्योतिष की दृष्टि से खास है. आज सूर्य ग्रह का आर्द्रा नक्षत्र में गोचर और बुध ग्रह का कर्क राशि में गोचर है. बुध ग्रह शाम को राशि परिवर्तन करेंगे. सूर्य ग्रह दोपहर को 12 बजकर 31 मिनट पर मृगशिरा से आर्द्रा नक्षत्र में गोचर कर गए हैं. आर्द्रा नक्षत्र राहु के स्वामित्व का नक्षत्र है. राहु के नक्षत्र में सूर्य के गोचर से कई राशियों को लाभ होने की संभावना है. सूर्य के इस गोचर करने से 4 राशियों को भाग्य का साथ मिलेगा. इनकी कमाई बढ़ेगी और आर्थिक स्थिति बेहतर होगी. आइये इन लकी राशियों के बारे में विस्तार से जानते हैं.

मेष राशि

मेष राशि के लोगों के लिए सूर्य का आर्द्रा नक्षत्र में प्रवेश करना शुभ और लाभकारी साबित हो सकता है. आपके साहस और पराक्रम में वृद्धि होने की संभावना है. सूर्य गोचर के प्रभाव से मेष राशि वालों को कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगी. आपके काम की तारीफ होगी और अधिकारियों का सहयोग मिलेगा. आर्थिक तौर पर आपके लिए समय अच्छा रहने वाला है. व्यापार में लाभ होगा. आपको निवेश करने से लाभ हो सकता है.

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें – Kailash Mansarovar Yatra: कैलाश मानसरोवर यात्रा के लिए विदेश मंत्रालय ने जारी की गाइडलाइंस, जाने से पहलें जान लें नियम

मिथुन राशि

मिथुन राशि के लोगों के लिए सूर्य का नक्षत्र गोचर करना शुभ होगा. आपको इसका लाभ मिलेगा. कार्यस्थल पर आपको सफलता मिलेगा. काम पूरे होने से आपकी तारीफ होगी और मान-सम्मान बढ़ेगा. मिथुन राशि वालों का भाग्य का पूरा साथ मिलेगा. आपके लंबे समय से अटके हुए काम पूरे होंगे. कारोबारियों को लाभ होने की संभावना है.

---विज्ञापन---

सिंह राशि

सिंह राशि के लिए सूर्य नक्षत्र परिवर्तन शुभ साबित हो सकता है. इस गोचर से आपकी आय में वृद्धि होगी. आपको आर्थिक लाभ होगा. किसी पुराने कर्ज से छुटकारा मिलेगा. सरकारी काम में आपको सफलता मिलेगी. नौकरीपेशा लोगों के लिए समय अच्छा रहेगा. नौकरीपेशा लोगों को प्रमोशन मिल सकता है. प्रमोशन और सैलरी बढ़ने की खुशी से आपका समय अच्छा रहेगा.

धनु राशि

सूर्य का आर्द्रा नक्षत्र में प्रवेश करना धनु राशि के जातकों के लिए शुभ और लाभकारी रहने वाला है. वैवाहिक जीवन अच्छा रहेगा. आपको भाग्य का साथ मिलेगा. रिश्ते में मधुरता आएगी. आप किसी नए प्रोजेक्ट पर काम कर सकते हैं. इसमें आपको सफलता अवश्य मिलेगी.

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें – Kedarnath Yatra 2026: केदारनाथ जाने का है प्लान, जरूर ध्यान रखें ये नियम, तभी मिलेगा यात्रा का पूर्ण लाभ

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

---विज्ञापन---

First published on: Jun 22, 2026 02:50 PM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola