हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

पिता-पुत्र की पूर्ण युति से चमकी 5 राशियों की किस्मत, धन की आमद होगी तेज

12 मार्च 2025 को ज्योतिष शास्त्र में पिता और पुत्र माने गए ग्रह 0 डिग्री पर पूर्ण युति में आएं हैं, जिसे काफी महत्वपूर्ण माना जाता है। यह युति 5 राशियों के लिए बेहद शुभ होगी और इन राशियों के लिए सफलता व समृद्धि लाएगी। बिगड़े काम बनने लगेंगे और धन की आवक बढ़ेगी।

विज्ञापन

बुधवार 12 मार्च, 2025 की शाम में 3 बजकर 56 मिनट से सूर्य और शनि ने एक-दूसरे से अंतर मिटाकर 0 डिग्री पर स्थित होकर पूर्ण युति का निर्माण किया है। सूर्य-शनि की पूर्ण युति ज्योतिष शास्त्र में एक महत्वपूर्ण घटना मानी जाती है। इन दोनों ग्रहों की युति से 3 राशियों पर बेहद सकारात्मक असर होने की संभावना है। इससे इन 5 राशियों के जातकों के जीवन में बिगड़े काम बनने लगेंगे, धन की आमद तेज होने से समृद्धि में वृद्धि होगी। आइए जानते हैं, ये 5 लकी राशियां कौन-सी हैं?

ये भी पढ़ें: गोत्र क्या है, विवाह के लिए क्यों जरूरी है गोत्र-मिलान? जानें विस्तार से

मेष राशि

सूर्य और शनि की युति मेष राशि के लिए बेहद शुभ साबित होगी। इस युति का प्रभाव आपके करियर और सामाजिक स्थिति पर पड़ेगा। आपके कार्यक्षेत्र में नई संभावनाएं उत्पन्न होंगी और आपको प्रमोशन के साथ नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। इस समय आपकी मेहनत और लगन का परिणाम मिलेगा, जिससे आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। पारिवारिक रिश्तों में भी सुधार आएगा। पिता के साथ संबंध मजबूत होंगे। धन की आमद तेज होगी। आपको अचानक लाभ होने की संभावना है।

विज्ञापन

सिंह राशि

सूर्य आपके स्वामी ग्रह हैं। सूर्य की शनि की युति से जीवन के विभिन्न क्षेत्रों में सफलता मिलेगी। इस समय आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी और आप अपने लक्ष्यों को प्राप्त करने में सक्षम होंगे। करियर के क्षेत्र में आपको नई उपलब्धियां मिलेंगी। आपकी मेहनत का फल मिलेगा। धन के मामले में भी यह समय बहुत अच्छा है। निवेश से लाभ होगा और आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। पारिवारिक जीवन में सुख-शांति बनी रहेगी।

धनु राशि

धनु राशि के जातकों के लिए सूर्य और शनि की यह पूर्ण युति बेहद फलदायक साबित हो सकती है। इस समय आपके जीवन में सकारात्मक बदलाव आएंगे। आपको नई ऊर्जा और उत्साह मिलेगा। करियर के क्षेत्र में नई संभावनाएं सामने आएंगी। इस समय आपको धन लाभ के अनेक अवसर मिलेंगे। इस समय आपकी सोच और कार्यशैली में परिपक्वता आएगी, जिससे आप अपने लक्ष्यों को प्राप्त करने में सफल होंगे।

विज्ञापन

कुंभ राशि

सूर्य और शनि की युति से आपके जीवन में सकारात्मक बदलाव आएंगे। करियर के क्षेत्र में आपको आपकी मेहनत का फल मिलेगा। धन लाभ के अवसर आने से आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। जो स्टूडेंट किसी प्रतियोगिता या परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं, तो इस समय आपको सफलता मिलने की संभावना अधिक है। पारिवारिक मामलों में सहयोग और समझदारी बढ़ेगी, जिससे घर में सुख-शांति का माहौल बना रहेगा।

मकर राशि

आपको समाज में मान-सम्मान और प्रशंसा मिलेगी। पारिवारिक जीवन में यह समय सुखद और शांतिपूर्ण रहेगा। सूर्य और शनि की युति से आपके परिवार के सदस्यों के साथ आपके संबंध मजबूत होंगे। सूर्य स्वास्थ्य और ऊर्जा का प्रतिनिधित्व करते हैं। शनि से उनकी युति होने से आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा, आपमें नई ऊर्जा का संचार होगा। शनि की सख्त प्रकृति के कारण आपको अपने कार्यों में अनुशासन बनाए रखना चाहिए। धन के मामले में जोखिम लेने से बचें और सावधानीपूर्वक निवेश करें।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: Lohe ka Challa: लोहे की अंगूठी पहनना किसके लिए अशुभ और शुभ, किस ऊंगली में धारण करने से होता है लाभ?

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shyamnandan

श्यामनंदन कुमार News24.com में चीफ सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामनंदन ज्योतिष, अंक शास्त्र, सामुद्रिक शास्त्र, पर्व-त्योहार सहित भारतीय धर्म-संस्कृति के जानकार पत्रकार हैं. उन्होंने पत्रकारिता में एम.ए. की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय (BHU) से की है और ज्योतिष का अध्ययन भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से किया है. अपने पेशे में डिजिटल करियर की शुरुआत उन्होंने एनडीटीवी कन्वर्जेंन्स के साथ की. श्यामनंदन हिंदुस्तान टाइम्स, बंसल न्यूज (भोपाल) जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स के साथ भी जुड़े रहे हैं. उन्होंने देश के प्रसिद्ध संतों के सत्संग और समागम की रिपोर्टिंग की है.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola